
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से हत्या का बेहद ही खौफनाक मामला सामने आया है. बच्चा न होने और अफेयर के शक में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. पहले उसे बिरयानी खिलाया, लस्सी पिलाई और फिर धारदार हथियार से गला काट दिया.
पूरा मामला जिले के कोतवाली शहर क्षेत्र के इस्लाम नगर टिलिया का है. वारदात बुधवार (16 सितंबर) सुबह की है. मृतका की पहचान वेटगंज निवासी 30 वर्षीय नगमा के रूप में हुई है. आरोपी उसका पति परवेज है. जिसने बच्चा न होने और दूसरे मर्द से अफेयर के शक में उसकी हत्या कर दी. गुरुवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया है.
पत्नी पर दूसरे मर्द से अफेयर का शक
पूछताछ में परवेज ने बताया, उसकी और नगमा ने 12 साल पहले लव मैरिज की थी. नगमा रिश्ते में उसकी भतीजी लगती थी. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। दोनों इस्लाम नगर टिलिया मोहल्ले में किराए के घर में रहते थे. उनकी कोई संतान नही थी. जिसे लेकर परवेज हमेशा नाराज रहता था. साथ ही उसे शक था पत्नी का बाइक मैकेनिक नाजिम से अफेयर चल रहा है. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. करीब 8 महीने से उनके बीच कुछ भी ठीक नही चल रहा था.
गला काटकर सिर धड़ से अलग किया
इस विवाद से परेशान होकर उसने पत्नी की हत्या की साजिश रची. प्लान के तहत मंगलवार रात उसने पत्नी को बिरयानी खिलाई और लस्सी पिलाया. इसके बाद रात करीब 2 बजे जब पत्नी सो रही थी. उसने उसने फर्राटा फैन चला दिया ताकि चीखने की आवाज बाहर न जाए और फिर हथियार से गला काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया. इस कदर वार किया कि सीने की पत्नी का दिल (हार्ट) भी फट गया.
आरोपी ने बताया अपनी जान को खतरा
वारदात के बाद खून से सने कपड़े में कमरे में बैठा रहा. इसके बाद बहन को फोन कर इसकी जानकारी दी. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और आरोपी को हिरासत में लिया. पुलिस से कहा, सलाम साहब, मैंने पत्नी का सिर काट दिया है. आरोपी पति को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में पता चला वारदात के पांच दिन पहले आरोपी ने पत्नी और उसके प्रेमी से अपनी जान को खतरा बताया था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया गया है. साथ पत्नी और उसके प्रेमी की भूमिका का पता लगाया जा रहा है.



