जसप्रीत बुमराह को आराम, तिलक की वापसी, USA के खिलाफ मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 आई सामने, इन खिलाड़ियों को मौका

Team India Playing XI USA

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में आज भारतीय टीम (Team India) का सामना यूएसए (USA) की टीम से होना है. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रही है. भारत इस टूर्नामेंट के जीत की सबसे बड़ी दावेदार टीम है. भारत की टीम यूएसए (IND vs USA) के खिलाफ मैच में अपनी पूरी स्ट्रेंथ के साथ नही उतरने वाली है. भारतीय टीम अपने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम देने वाली है.

भारतीय टीम (Team India) के लिए तिलक वर्मा (Tilak Varma) आज प्लेइंग 11 में वापसी करने वाले हैं. यूएसए के खिलाफ पहले मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है, आइए जानते हैं.

अभिषेक और ईशान करेंगे Team India के लिए पारी की शुरुआत

यूएसए के खिलाफ आज के मैच में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पारी की शुरुआत करने वाले हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 में ही भारतीय टीम ने इस बात की पुष्टि की है कि आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में यूएसए के खिलाफ ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ही पारी की शुरुआत करने वाले हैं.

संजू सैमसन को टीम इंडिया से बाहर रखा जाएगा. ईशान किशन ही भारत के लिए विकेटकीपिंग करते भी नजर आने वाले हैं. भारत के लिए नंबर 3 पर तिलक वर्मा बल्लेबाजी करते नजर आने वाले हैं. वहीं नंबर 4 पर सूर्यकुमार यादव खेलते नजर आने वाले हैं.

मिडिल ऑर्डर और बतौर गेंदबाज इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मौका

भारतीय टीम (Team India) के लिए मिडिल ऑर्डर में बतौर आलराउंडर हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे खेलते नजर आने वाले हैं. वहीं रिंकू सिंह बतौर फिनिशर नंबर 7 पर भारत के लिए बल्लेबाजी करते नजर आने वाले हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके बाद बतौर आलराउंडर टीम में उपकप्तान अक्षर पटेल नजर आएंगे.

वहीं बतौर स्पिनर टीम में वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है, इसके साथ ही 2 तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद सिराज और अर्शदीप नजर आ सकते हैं. भारत के पास पार्ट टाइम स्पिनर के तौर पर अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा मौजूद हैं.

USA के खिलाफ मैच के लिए Team India की सम्भावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप.

Leave a Reply