आपकी घर की खिड़की पर लगा है AC? हो सकती है जेल, फटाफट जान लीजिए ये नियम!


करीब 2 साल पहले दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी. एक इमारत से अचानक एसी गिरा और नीचे से गुजर रहे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसने लोगों को अंदर तक हिला दिया.

क्या एसी लगवाना बन सकता है खतरा
हम अक्सर अपने घरों में एसी लगवाते समय सिर्फ कूलिंग और जगह पर ध्यान देते हैं, लेकिन उसकी सुरक्षा को नजरअंदाज कर देते हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। खासकर जब एसी सड़क की तरफ या बालकनी में लगाया जाता है, तब जोखिम और बढ़ जाता है. अगर एसी ठीक से फिट नहीं है या उसका सपोर्ट कमजोर है, तो वह कभी भी गिर सकता है और किसी के लिए जानलेवा साबित हो सकता है.

कानून क्या कहता है
दिल्ली की इस घटना के बाद यह साफ हो गया कि ऐसी लापरवाही सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि अपराध भी बन सकती है. भारतीय कानून के तहत अगर आपकी लापरवाही से किसी की जान जाती है, तो आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. धारा 125(ए)/106 बीएनएस के तहत दोषी पाए जाने पर जुर्माने के साथ जेल की सजा भी हो सकती है. यह कानून उन मामलों पर लागू होता है, जहां बिना इरादे के लेकिन लापरवाही से किसी की मौत हो जाती है.

लापरवाही का सीधा मतलब जेल
अगर आपके घर की बालकनी या दीवार से कोई चीज गिरती है- चाहे वह एसी हो या गमला और उससे किसी को चोट लगती है या जान जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी आपकी होगी. ऐसे मामलों में जेल की सजा तक हो सकती है. इसके अलावा, अगर आपका एसी बाहर की ओर ज्यादा निकला हुआ है, तो उसे अतिक्रमण भी माना जा सकता है, जिस पर अलग से कार्रवाई हो सकती है.

कैसे रखें अपने घर को सुरक्षित
ऐसे हादसों से बचने के लिए जरूरी है कि हम छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें. बालकनी में रखे गमलों को इस तरह रखें कि वे गिर न सकें. अगर संभव हो तो उन्हें नीचे जमीन पर रखें या मजबूत रेलिंग लगवाएं. इसी तरह, एसी लगवाते समय यह सुनिश्चित करें कि वह सही तरीके से फिट हो और उसका सपोर्ट मजबूत हो.

एसी का फ्रेम और मेंटेनेंस है जरूरी
एसी को पकड़ने वाला लोहे का फ्रेम समय के साथ कमजोर हो सकता है, खासकर बारिश और जंग के कारण. इसलिए जरूरी है कि समय-समय पर इसकी जांच की जाए. अगर फ्रेम ढीला या खराब लग रहा है, तो तुरंत उसे ठीक कराएं. थोड़ी सी सावधानी न सिर्फ आपके परिवार को बल्कि आसपास के लोगों को भी सुरक्षित रख सकती है.

Leave a Reply