इस्लाम कबूल करने से किस्मतˈ बदलेगी.. 5 मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू छात्रा को बुर्का पहनाया, पुलिस ने लिया ये एक्शन

यूपी के मुरादाबाद में 5 मुस्लिम लड़कियों ने एक हिंदू छात्रा को जबरन बुर्का पहनाया। आरोप है कि- कोचिंग से निकलने के बाद उसे सड़क पर घेर लिया। बैग से बुर्का निकाला और पहना दिया। पीड़ित के भाई ने दावा किया कि उसकी बहन से सहेलियों ने कहा कि इस्लाम कबूल करो, किस्मत बदल जाएगी। इसमें बहुत खूबसूरत लगोगी।

पीड़ित और आरोपी लड़कियां एक ही स्कूल में 12वीं में पढ़ती हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। सभी की उम्र 15-17 साल के बीच है। साथ में कोचिंग भी जाती हैं। घटना 20 दिसंबर की है, लेकिन 22 जनवरी को लड़की के भाई ने थाने में FIR कराई।
पुलिस ने पांचों लड़कियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, तो शुक्रवार को CCTV सामने आया। मामला बिलारी कस्बे के एक मोहल्ले का है। पीड़ित लड़की चौधरी समाज से आती है।

भाई बोला- ‘मेरी बहन का ब्रेनवॉश किया’
हिंदू छात्रा के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेरी नाबालिग बहन बिलारी कस्बे के मोहल्ला शाहकुंज कॉलोनी में एक टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। मेरे घर से 1.5 किमी की दूरी पर कोचिंग है। बाकी पांचों मुस्लिम छात्राएं भी उसके साथ जाती थीं।
11वीं क्लास में इन लड़कियों से मेरी बहन की दोस्ती थी। सभी मोहल्ले और आसपास की थीं, तो स्कूल और ट्यूशन साथ में जाती थीं। छात्राओं ने मेरी बहन का ब्रेनवॉश करना शुरू कर दिया। पांचों उसे बार-बार इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए उकसाती रहती थीं। उसके मन में हिंदू धर्म के प्रति घृणा पैदा करने की कोशिश की।

‘घटना के पीछे जरूर कोई गहरी साजिश’
भाई ने एक निजी चैनल से कहा, “इस पूरी घटना के पीछे जरूर कोई गहरी साजिश है। कोई इस्लामिक संगठन छात्राओं को आगे करके हिंदू नाबालिग लड़कियों को बरगलाकर धर्मांतरण की मुहिम चला रहा है, जिसकी जांच कर उसके खिलाफ कार्रवाई करना आवश्यक है।उसने बताया कि- ट्यूशन टीचर ने सबसे पहले बहन को बुर्का पहनाने की जानकारी दी थी। जब उसने बहन से पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया। उसका ब्रेनवॉश हो चुका था। बाद में धीरे-धीरे उसने पूरी कहानी बताई।

Leave a Reply