
Abhishek Sharma: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी वाली भारतीय टीम (Team India) ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. भारतीय टीम ने सुपर 8 से पहले लीग मैचों में शानदार प्रदर्शन किया. भारत ने अपने ग्रुप में सभी टीमों को शिकस्त दी. भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) लीग मैचों में अब तक बेहद निराश किया है.
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) अब तक 4 में से 3 मैच खेल चुके हैं और इस दौरान तीनों ही मैचों में वो खाता तक नही खोल सके हैं. ऐसे में सवाल ये है कि क्या अभिषेक शर्मा को सुपर 8 में मौका मिलेगा या उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा?
कोच ने बताया क्या Abhishek Sharma होंगे सुपर 8 से बाहर?
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के खराब फॉर्म पर भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. मोर्ने मोर्कल का मानना है कि भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा के खराब प्रदर्शन से कोई दिक्कत नही है. टीम इंडिया को कोई परेशानी नही है. भारतीय टीम मैनेजमेंट को अभिषेक शर्मा के खराब प्रदर्शन से कोई दिक्कत नही है.
मोर्ने मोर्कल ने इस दौरान कहा कि
“तीन डक की चिंता मत करें. वह वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं. नेट्स में वह गेंद को शानदार तरीके से हिट कर रहे हैं.”
मोर्ने मोर्कल का मानना है कि अभिषेक शर्मा को लेकर टीम मैनेजमेंट चिंता में नहीं हैं. सुपर 8 में अभिषेक शर्मा जल्द ही वापसी कर सकते हैं.
संजू सैमसन ने शुरू कर दी है तैयारी
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के विकल्प के रूप में भारत के पास संजू सैमसन का विकल्प मौजूद है. संजू सैमसन ने पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें बाहर करके उनकी जगह पर ईशान किशन को पारी की शुरुआत करने का मौका दिया गया. वहीं संजू सैमसन इसके बाद से बाहर बैठे हैं.
संजू सैमसन को अब तक अभ्यास का मौका नही दिया जा रहा था, लेकिन सुपर 8 से पहले संजू सैमसन को जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ अलग-अलग गेंदबाजों का सामना किया. अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह में से किसी एक की जगह संजू सैमसन को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है.





