
Sahibzada Farhan: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का मैच होना है. पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) अपने दोनों मैच जीतकर लगभग सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, वहीं भारतीय टीम (Team India) को कल नामीबिया (Namibia Cricket Team) के खिलाफ दिल्ली में अपना मैच खेलना है. भारतीय टीम अगर इस मैच को जीतने में सफल रही तो वो भी सुपर 8 में लगभग जगह बना लेगी, वहीं बाकी 3 टीमों का सफर खत्म हो सकता है.
हालांकि भारत और पाकिस्तान मैच से पहले पाकिस्तान की गीदड़ भभकी शुरू हो गई है, पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने भारत को खुली चुनौती दी है.
Sahibzada Farhan ने भारत को दी खुली चुनौती
USA को शिकस्त देने के बाद पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) को मैन ऑफ द मैच दिया गया था. इसके बाद पोस्ट मैच में इस खिलाड़ी ने भारत को खुली चुनौती दी और भारत के खिलाफ पाकिस्तान की रणनीति बताई है. साहिबजादा फरहान ने कहा कि
“हम भारत के खिलाफ हुए हमारे पिछले मैचों (एशिया कप) की मानसिकता को जारी रखेंगे. हम सकारात्मक रहने और आक्रमक क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे.”
साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने भारत को धमकी तो दे दी है और आक्रामक क्रिकेट खेलने की बात कही है, लेकिन अगर उनके स्ट्राइक रेट को देखें तो ये नामुमकिन है. किसी एक पारी में विस्फोटक बल्लेबाजी करना अलग बात है, लेकिन भारत के सामने साहिबजादा फरहान का ये करना मुश्किल है. साहिबजादा फरहान का करियर स्ट्राइक रेट मात्र 132.23 रन का है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ऐसे में साफ है कि ये खिलाड़ी लगातार तेजी से बल्लेबाजी नही कर सकता है.
USA के खिलाफ साहिबजादा फरहान ने की विस्फोटक बल्लेबाजी
पाकिस्तान और USA के बीच मैच में USA ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम ने साहिबजादा फरहान की बदौलत 190 रन बनाए. साहिबजादा फरहान ने 178.05 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 5 छक्के और 6 चौके लगाए. अंत में पाकिस्तान की टीम ने इस मैच को 32 रनों से जीता.
साहिबजादा फरहान को इस मैच के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. साहिबजादा फरहान ने अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए कहा कि
“हमने जिस तरह से अभ्यास किया था, गेंद मेरे बल्ले पर नेट में गेंद अच्छी तरह आ रही थी. मैंने पहले ही हमारे बल्लेबाजी कोच को बोल दिया था कि मैं मैच के बारे में अच्छा महसूस कर रहा था.”




