दीवाली के बाद दिल्ली-NCR की हालत खराब, ‘जहरीली’ हवा से घुट रहा दम!


नई दिल्ली। Delhi AQI Today दिल्ली-एनसीआर में दीवाली के बाद आज (गुरुवार) सुबह सात बजे भी प्रदूषण का स्तर खराब स्थिति में रिकॉर्ड किया गया। aqi.in के अनुसार, नई दिल्ली में सुबह सात बजे एक्यूआई 232 रिकॉर्ड किया गया है। आइए आपको एनसीआर के अलग-अलग इलाकों का हाल भी बताते हैं।

aqi.in के अनुसार, पूसा दिल्ली में सुबह सात बजे AQI 239 पाया गया, जबकि आईटीआई शारदा में एक्यूआई 253 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, इंदिरापुरम, गाजियाबाद में 189 पाया गया है। उधर, नोएडा सेक्टर-116 में एक्यूआई 215 दर्ज किया है, जबकि गुरुग्राम, हरियाणा में सुबह सात बजे AQI 205 रिकॉर्ड किया गया है।

जानिए कब अच्छी होती है हवा
0–50 अच्छा – स्वच्छ हवा
51–100 -संतोषजनक -सामान्य
101–200- मध्यम – संवेदनशील लोगों को असर
201–300 —खराब —सांस की तकलीफ संभव
301–400—बहुत खराब—अधिकांश को परेशानी
401–500— गंभीर—स्वास्थ्य के लिए खतरनाक

Leave a Reply