टी20 वर्ल्ड कप: भारत की जीत से शोएब अख्तर के ‘सीने पर लोट गया सांप’, कर दिया चुभने वाला ये कमेंट!


टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के सीने पर मानों ‘सांप लोट गया’ हो. शोएब अख्तर ने भारतीय टीम पर एक तीर की तरह चुभने वाला कमेंट कर दिया है. शोएब अख्तर ने भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद कहा कि इस टीम ने ‘क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है.’ शोएब अख्तर ने भारत की तुलना एक अमीर बच्चे से की जो आस-पड़ोस के खेलों पर हावी रहता है.

भारत की जीत से शोएब अख्तर के ‘सीने पर लोट गया सांप’
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने विवादित बयान देते हुए कहा कि भारत के आगे बढ़ने से ‘क्रिकेट बर्बाद हो गया है.’ बता दें कि भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर बड़ी जीत हासिल की और अपना तीसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. ज्यादातर क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने टीम इंडिया के जबरदस्त प्रदर्शन की तारीफ की, लेकिन शोएब अख्तर ने ‘टैपमैड शो’ के दौरान तीखा हमला किया और भारत की तुलना एक ‘अमीर बच्चे’ से की जो पड़ोस के खेल पर हावी रहता है.

शोएब अख्तर ने कर दिया तीर की तरह चुभने वाला ये कमेंट
शोएब अख्तर ने कहा, ‘यह ऐसा है जैसे पड़ोस में एक अमीर बच्चा हो जो सभी गरीब बच्चों को बुलाकर कहे, ‘आओ, क्रिकेट खेलते हैं.’ इंडिया हमारे साथ ठीक यही कर रहा है. आठ टीमों में से वे चार को रखते हैं, और उन चार में से तीन को फिर से बुलाते हैं और आगे बढ़ जाते हैं, और फिर वे कहते हैं, ‘देखो, मैं जीत गया.’ उन्होंने क्रिकेट को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है.’

शोएब अख्तर का बयान बेहद कड़वा
शोएब अख्तर के इस कमेंट ने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच तुरंत बहस छेड़ दी, जिसमें कई लोगों ने भारत की जबरदस्त जीत के बाद उनकी बातों को कड़वा बताया. दिलचस्प बात यह है कि फाइनल से पहले शोएब अख्तर ने थोड़ा अलग अंदाज अपनाया था. भारत को फेवरेट मानते हुए, उन्होंने कहा था कि वह चाहते हैं कि न्यूजीलैंड ‘क्रिकेट के लिए’ टाइटल जीते.

पहले भारत को बताया था फेवरेट
शोएब अख्तर ने पहले कहा था, ‘मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड शायद भारत के सामने थोड़ा दब जाए, लेकिन भारत पर 1.5 अरब लोगों का प्रेशर भी है. वे अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड कप फाइनल में पहले ही एक मैच हार चुके हैं. मुझे लगता है कि इंडिया इन सब में विनर है, लेकिन क्रिकेट के लिए, अब न्यूजीलैंड के लिए यह टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सही समय है.’

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply