
अमेरिका और इजराइल हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने पर पूरे देश के मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। अलीगढ़ में मुस्लिम समाज के लोगों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया।
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनई की मौत पर लखनऊ के बाद अब अलीगढ़ में मुस्लिम समाज ने विरोध-प्रदर्शन किया। सड़क पर उतरी अलीगढ़ मुस्लिम फेटरनिटी ने जुलूस निकाल कर नारेबाजी की। इमाम बाड़े से निकले जुलूस में अमेरिका और इजरायल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। मुस्लिम फेटरनिटी समुदाय ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताते हुए राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से सौंपा।
अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है। इस युद्ध में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनई की मौत हो गई। मुस्लिम समुदाय ने इस हत्या करा दिया है। रविवार दोपहर अलीगढ़ में विरोध में जुलूस निकाला गया। इमाम बाड़े से निकले जुलूस में सैकड़ों की संख्या में शिया और सुन्नी समुदाय के लोग शामिल हुए। इमामबाड़े से निकला जुलूस एएमयू सर्किल पहुंचा, जहां अमेरिका और इजरायल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
अमेरिका और इजराइल का हमला क्रूर
अलीगढ़ फेटरनिटी के सदस्य नादिर अब्बास नकवी ने बताया कि ईरान में हाल ही में हुई हिंसा की गंभीर एवं चौंकाने वाली वृद्धि के संदर्भ में है, जिसके परिणामस्वरूप इस्लामी गणराज्य ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई, उनके परिवार के सदस्यों की कथित शहादत हुई है। यह क्षति संयुक्त राज्य अमेरिका एवं इज़राइल द्वारा किए गए एक क्रूर एवं अप्रत्याशित सैन्य आक्रमण का परिणाम बताई जा रही है। जो मानव गरिमा एवं संप्रभु नेतृत्व की पवित्रता का गंभीर उल्लंघन है। यह लक्षित हत्या कोई एकाकी घटना नहीं है, बल्कि एक व्यापक आक्रामक नीति का चरम रूप है, जिसने ईरान के नेतृत्व, वैज्ञानिक समुदाय, आम नागरिकों को गहराई से प्रभावित किया है। इन हमलों से व्यापक जनहानि हुई। राष्ट्रीय अवसंरचना को भारी क्षति पहुंची है। यह अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है।
लखनऊ में शिया समुदाय ने किया तीन दिन के शोक का ऐलान
ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने पर शोक और आक्रोश जताया है। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से रविवार रात लखनऊ स्थित छोटा इमामबाड़ा में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया जाएगा, वहीं सुन्नी मस्जिदों में भी खामेनेई के लिए ईसाल-ए-सवाब (मृतक के लिए विशेष दुआ) और युद्ध रोकने के लिए भी दुआ की जाएगी।
छोटा इमामबाड़ा पर विशाल प्रदर्शन
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की इजराइल और अमेरिका द्वारा किए गए एक बड़े हमले में मौत हो गयी है। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने खामेनेई की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अमेरिका और इजराइल की इस हरकत के खिलाफ रविवार शाम लखनऊ स्थित छोटा इमामबाड़ा पर विशाल प्रदर्शन और शोक सभा होगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पुतले फूंके जाएंगे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अब्बास ने कहा कि पूरा शिया समुदाय पूरी तरह से ईरान के साथ खड़ा है और ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने तीन दिन के शोक का ऐलान किया है।


