शादी के बाद नई दुल्हन की जिंदगी बर्बाद कर देते हैं इस तरह के लोग, खुशियों में लगाते हैं ग्रहण!!


शादी के बाद लड़की अपना घर छोड़कर नए परिवार का हिस्सा बन जाती है. शादी के बाद ससुराल में पति और ससुराल वालों को खुश करने के लिए लड़की परिवार की देखभाल में लग जाती है. किसी भी रिश्ते में प्यार और सम्मान दोनों तरफ से जरूरी होता है. ससुराल में कई बार लड़कियों को वो प्यार और सम्मान नहीं मिलता है जिसकी वो हकदार होती हैं. कुछ घरों में शुरुआत में तो सबकुछ अच्छा होता है लेकिन समय के साथ चीजें खराब होने लगती है. चलिए जानते हैं ससुराल में किन लोगों की वजह से लड़कियों का जीवन मुश्किल में आ जाता है.

चुगली करने वाली सास
आज के समय में सास-बहू का रिश्ता पहले जैसा नहीं है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कुछ सास बहू को बेटी की तरह प्यार करती हैं. वहीं कुछ ऐसी सास भी हैं जो आज भी अपनी बहू की बुराई करती हैं. उनकी बहू कितना भी कुछ कर लें लेकिन सास को पसंद नहीं आता है. चुगली करने वाली सास की वजह से लड़की काफी परेशान रहती है. वह चाहकर भी अपने मन की बात नहीं बोल पाती है.

खटास पैदा करने वाली ननद
अच्छी ननद मिलने पर ससुराल में एडजस्ट होना आसान हो जाता है. अच्छी ननद मिलने पर ससुराल में सबसे साथ अच्छी बॉन्डिंग बन जाती है. वहीं गॉसिप करने वाली ननद मिल जाए तो ससुराल में रहना मुश्किल हो सकता है. गॉसिप करने वाली ननद की वजह से सास और बहू के रिश्ते में खटास आ जाती है.

पति का किसी अन्य महिला से अफेयर
शादी के बाद पति का किसी अन्य महिला से अफेयर किसी भी महिला से बर्दाश्त नहीं होता है. जब महिला को पता चलता है कि उसके पति का संबंध किसी अन्य महिला से है. ऐसे में वह महिला बुरी तरह से टूट जाती है.

Leave a Reply