
Jammu-Kashmir Terrorism: जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के छत्रू इलाके में बुधवार 4 फरवरी 2026 को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 2 पैरा स्पेशल फोर्सेज समेत सुरक्षाबलों की संयुक्त टीमों ने पूरे इलाके समेत 2-3 आतंकियों को घेर लिया है. सुरक्षाबलों की ओर से आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता खुफिया सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया. बताया जा रहा है कि इनमें से एक आतंकी की मौत हो गई है.
एक आतंकी ढेर
बता दें कि किश्तवाड़ के घने जंगलों में आतंकवादियों को खत्म करने के लिए लगातार तलाशी अभियान अभियान चलाया जा रहा है. इसको लेकर यहां पहले भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो चुकी है. बता दें कि आज शाम करीब 5 बजकर 45 मिनट पर किश्तवाड़ के दिछार इलाके में CIF डेल्टा व्हाइटनाइट कॉर्प्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के जवानों ने चल रहे जॉइंट ऑपरेशन त्राशी-I में भाग रहे आतंकवादियों से फिर से संपर्क स्थापित किया. इस दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया गया. फिलहाल ऑपरेशन जारी है.
सुरक्षाबलों के टारगेट पर आतंकी
आतंक के खिलाफ अभियान को लेकर किश्तवाड़ के ऊंचे और बर्फीले इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है. बता दें कि पिछले 18 दिनों में छत्रू इलाके में सुरक्षाबलों का आतंकिवादियों के साथ यह पांचवा एनकाउंटर है. यहां पुलिस और सेना की ओर से आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से संबंधित आतंकवादियों की तलाश की जा रही है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक ताजा एनकाउंटर तब शुरू हुआ जब पुलिस और सेना की टीम की ओर से चिंगम जंगल में तलाशी ली जा रही थी.
लगातार जारी है तलाशी अभियान
बता दें कि छत्रू इलाका बर्फ से ढका है. यहां सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच 18 जनवरी 2026 को पहला एनकाउंटर हुआ था, जिसमें आतंकियों का पीछा करते हुए एक पैराट्रूपर की मौत हो गई थी और 7 जवान घायल हो गए थे. इस दौरान आतंकी कठिन इलाके और घनी हरियाली के चलते भागने में सफल रहे, लेकिन 22 जनवरी 2026 को उन्हें वापस रोक लिया गया. सुरक्षाबलों के मुताबिक इस बार भी सुरक्षाबलों को सफलता नहीं मिल पाई, लेकिन उन्होंने आतंकियों की तलाशी जारी रखी.





