
Jacob Duffy Post Match IPL 2026 RCB vs SRH: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम से हुआ, जहां आरसीबी की टीम ने एसआरएच (RCB vs SRH) को 6 विकेट से शिकस्त दी. आरसीबी की जीत में तेज गेंदबाज जैकब डफी (Jacob Duffy) की भूमिका अहम रही. जैकब डफी ने लगातार 4 ओवर गेंदबाजी की और सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी.
जैकब डफी ने 4 ओवरों में सिर्फ 22 रन खर्च करके 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इस दौरान जैकब डफी ने अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और नीतीश कुमार रेड्डी को अपना शिकार बनाया, इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का ख़िताब मिला. इस दौरान उन्होंने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.
Jacob Duffy ने अभिषेक शर्मा को लेकर कही ये बात
जैकब डफी (Jacob Duffy) ने एसआरएच की बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी, उन्होंने उनके दोनों ओपनर बल्लेबाज और नंबर 4 पर आए नीतीश कुमार रेड्डी को सस्ते में समेट दिया. इस दौरान जैकब डफी ने सनराइजर्स हैदराबाद के शुरुआती 3 विकेट सिर्फ 29 रनों पर आउट कर दिया था. हालांकि अभिषेक शर्मा को लेकर उन्होंने कहा कि
“मैं अभिषेक को बॉलिंग करते-करते थक गया हूं. भारत में ऐसा बाउंस मैंने पहले कभी नहीं देखा जैसा मैंने इस पिच पर देखा. कप्तान रजत ने कहा कि जाओ और इंजॉय करो. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जब गेंद नई और हार्ड हो तो इस विकेट पर गेंदबाजी करने का मजा ही अलग है.”
हेजलवुड की भरपाई करने की करेंगे कोशिस
आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल हैं और इसी वजह से वो ऑस्ट्रेलिया के लिए आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भी हिस्सा नही ले सके थे. अब रिपोर्ट्स की मानें तो हेजलवुड आईपीएल के दूसरे फेज में वापसी कर सकते हैं, तब तक एसआरएच के खिलाफ 3 विकेट लेने वाले जैकब डफी ही उनकी जगह खेलते नजर आने वाले हैं.
अब हेजलवुड को लेकर जैकब डफी (Jacob Duffy) ने कहा कि
“मैं एक बड़े और घातक गेंदबाज की सीट को गरम कर रहा हूं. मैं बस हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी करके बॉल को वहीं रखना चाहता था. सबसे अच्छी बात ये रही कि मैं सात ओवर के बाद मैदान से बाहर चला गया. मेरा एक ही काम था कि जोश ने जो किया, उसे आगे लेकर जाना है.”




