
मलयेशिया के एक टेक आंत्रप्रेन्योर ( Arsyan Ismail ) ने सन 1993 में AI.com नाम का डोमेन 100 डॉलर यानी मात्र 300 रुपये में खरीदा था। साल 2025 में उन्होंने अपने इस डोमेन को 70 मिलियन डॉलर (लगभग 634 करोड़ रुपये) में बेचा। यह डोमेन Crypto.com के CEO क्रिस मार्सजेलक (Kris Marszalek) ने खरीदा है। बता दें कि टेक आंत्रप्रेन्योर ने मात्र 10 साल की उम्र में AI.com डोमेन खरीदा था। इसे इंटरनेट की हिस्ट्री में सबसे बड़ी डील माना जा रहा है।
क्यों खरीदा था डोमेन?
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, अर्सियान इस्माइल ने कई साल पहले AI डॉट कॉम को इसलिए खरीदा था, क्योंकि उसके शुरुआत के दो अक्षर (AI) उनके नाम Arsyan Ismail के पहले अक्षर से मिलते थे। उस समय यह एक रेयर और क्लीन वेब एड्रेस था, लेकिन AI द्वारा ग्लोबल टेक इंडस्ट्री को नया रूप देने के बाद यह डोमेन खरीदना अर्सियान के लिए उनकी जिंदगी का एक अहम फैसला बन गया।
अब तक की सबसे महंगी डील
बता दें कि अप्रैल 2025 में, इस्माइल ने AI डॉट कॉम को लगभग 70 डॉलर मिलियन में क्रिस मार्सजेलेक को बेचा था। हालांकि, इस डील ने दुनिया भर का ध्यान तब खींचा जब सुपर बाउल LX के दौरान एक कमर्शियल में डोमेन दिखा। बता दें कि डोमेन को खरीदने पर इसका पेमेंट पूरी तरह से क्रिप्टोकरेंसी में हुआ था। इसे अब तक की सबसे महंगी पब्लिकली रिपोर्टेड डोमेन नेम सेल बताया जा रहा है। फिनटेक मलयेशिया की रिपोर्ट के अनुसार, इसने 2010 में CarInsurance.com के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। बता दें कि इस डोमेन को 49.7 मिलियन डॉलर में बेचा गया था।
AI.com को सुपर बाउल LX के दौरान फिर से आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया। यहां Crypto.com ने “एजेंटिक AI” के लिए एक नया प्लेटफॉर्म पर्सनल AI एजेंट पेश किया था, जो मैसेज भेज सकता है, स्टॉक ट्रेड कर सकता है और ऐप्स पर काम कर सकता है।
100 मिलियन डॉलर तक के ऑफर
रिपोर्ट की मानें तो 2025 में जब डोमेन लिस्ट हुआ था, तो उन्हें 100 मिलियन डॉलर तक के ऑफर मिले थे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आखिरकार उन्होंने 70 मिलियन अमेरिकी डॉलर की डील फाइनल की और दूसरों को सलाह दी कि एक अरबपति के साथ ज्यादा मोलभाव ना करें।




