अजिंक्य रहाणे ने बताया ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद क्यों नही किया केकेआर के लिए फील्डिंग, खुद बताई वजह

Ajinkya Rahane Post Match KKR

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी वाली केकेआर (KKR) का सामना हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम से हुआ. केकेआर की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा. केकेआर ने कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की 40 गेंदों में 67 रनों की पारी की बदौलत 220 रन बनाए.

अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने बल्लेबाजी में तो विस्फोटक पारी खेली, लेकिन वो फील्डिंग के दौरान मैदान पर नही उतरे, अजिंक्य रहाणे के जगह रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने केकेआर की कप्तानी की. अब केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने खुद ही वो वजह बताई है कि आखिर उन्होंने क्यों फील्डिंग और कप्तानी नही की.

Ajinkya Rahane ने बताया क्यों नही की मुंबई इंडियंस के खिलाफ कप्तानी

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस के सामने कप्तानी न करने की वजह भी बताई है. वहीं केकेआर की हार से कप्तान अजिंक्य रहाणे बेहद निराश हैं. अजिंक्य रहाणे ने कहा कि

“मुझे बहुत ज्यादा क्रैंप्स आ गए थे. जिसकी वजह से मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उम्मीद है जल्द ही फिट हो जाऊंगा. बल्लेबाजी करते हुए हम एक अच्छा स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुए थे. 220 से 225 रनों का स्कोर अच्छा स्कोर माना जाता है. मगर मुंबई की टीम में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हैं. उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया. ग्रीन के गेंदबाजी शुरु करते ही हमारी टीम और अच्छी नजर आएगी एवं हम बेहतर संतुलन बना पाएंगे. ग्रीन के फिटनेस के बारे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से सवाल किया जाना चाहिए. मुझे इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. हमारे लिए सीखने के लिहाज से यह मैच अच्छा रहा.”

अजिंक्य रहाणे ने खेली तूफानी पारी

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने फिन एलेन के साथ केकेआर के लिए पारी की शुरुआत की. अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंदों में 67 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. अजिंक्य रहाणे ने इस दौरान अपनी पारी में 3 चौके और 5 छक्के जड़े. अजिंक्य रहाणे ने 167.50 के स्ट्राइक रेट से रन जड़े.

अजिंक्य रहाणे के अलावा केकेआर के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंद में 51 रन बनाने में कामयाब रहे. वहीं रिंकू सिंह ने 21 गेंदों में 4 चौके की मदद से 33 रनों की पारी खेली.

Leave a Reply