Iran के खिलाफ महायुद्ध में America अकेला नहीं, Donald Trump का दावा- सऊदी समेत सभी खाड़ी देश साथ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब के संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। फ्लोरिडा में आयोजित एक निवेश मंच पर बोलते हुए ट्रंप ने दावा किया कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अब उनकी नीतियों की सराहना कर रहे हैं। ट्रंप ने मजाकिया लहजे में कहा कि क्राउन प्रिंस को उम्मीद नहीं थी कि उनके नेतृत्व में अमेरिका इतनी जल्दी और मजबूती से वापसी करेगा।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था की तारीफ

ट्रंप के अनुसार, सऊदी नेता ने अमेरिकी प्रगति को देखकर आश्चर्य जताया है। उन्होंने कहा कि एक साल पहले तक अमेरिका की अर्थव्यवस्था कमजोर दिख रही थी, लेकिन अब वह दुनिया के सबसे विकसित देशों की सूची में शीर्ष पर है। ट्रंप ने बताया कि सऊदी अरब को पहले लगा था कि यह भी एक असफल अमेरिकी कार्यकाल होगा, लेकिन अब वे अमेरिका के साथ बेहतर संबंध बनाए रखने के लिए मजबूर हैं।
 

क्राउन प्रिंस की प्रशंसा

राष्ट्रपति ट्रंप ने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को एक ‘शानदार योद्धा’ और प्रभावशाली व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब को अपने नेतृत्व पर गर्व होना चाहिए। ट्रंप ने यह भी साफ किया कि ईरान के खिलाफ युद्ध में सऊदी अरब, कतर, यूएई, बहरीन और कुवैत जैसे खाड़ी देशों ने कंधे से कंधा मिलाकर अमेरिका का समर्थन किया है।
 

ईरान की सैन्य क्षमता पर अंकुश लगाने की मांग

ईरान के साथ अमेरिका के युद्ध को अब लगभग एक महीना होने वाला है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस बीच, खाड़ी देशों ने अमेरिका से पुरजोर मांग की है कि ईरान की मिसाइल और ड्रोन बनाने की क्षमता को पूरी तरह से खत्म किया जाए। ये देश चाहते हैं कि भविष्य में ईरान की ओर से होने वाले किसी भी खतरे को स्थायी रूप से रोक दिया जाए।

Leave a Reply