LPG संकट के बीच भारत पहुंच रही गैस की बड़ी खेप, इस देश ने बढ़ाया मदद का हाथ!


India LPG Import: मिडिल ईस्ट तनाव के चलते भारत की तेल और गैस सप्लाई बाधित हुई है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से भारत आने वाले तेल के जहाज समंदर में फंसे हुए हैं. ग्लोबल सप्लाई चेन पर ईरान युद्ध की वजह से ब्रेक लग गया है. मौजूदा ऊर्जा संकट के बीच सरकार ने LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी. सिलेंडर रिफिलिंग की समयसीमा 21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दिए. कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई को कम किया, जिसके बाद देशभर में सिलेंडरों की पैनिक बाइंग शुरू हो गई. लोग गैस एजेंसियों के बाहर लाइन लगाने लगे. जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू हो गई. लोगों को लगा कि अगर गैस खत्म हो गया तो क्या होगा, इसलिए सिलेंडर की स्टोरेज शुरू हो गई. सरकारी दामों से दोगुनी कीमत पर सिलेंडर खरीदने की खबरें भी आने लगी. गैस संकट के बीच अब अच्छी खबर आई है. देश में सिलेंडर की शॉर्टेज खत्म हो जाएगी. सरकार ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसकी जानकारी दी है.

भारत पहुंच रही है गैस की बड़ी खेप
पेट्रोलियम और मानव संसाधन मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा है कि भारत में गैस की किल्लत नहीं है. जल्द ही प्रकृतिक गैस LNG के दो कार्गो देश पहुंच रहे हैं. उन्होंने बताया कि भारत 40 से अधिक देशों से तेल की खरीद करता है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के अलावा उनके दूसरे रास्ते से कच्चे तेल और गैस की खरीद जारी रखी है. भारत के पास पहले से ही तीन से चार हफ्तों का गैस स्टॉक है. अब दो कार्गो खेप पहुंचने के सप्लाई को तेज करने में मदद मिलेगी. पढ़ें- LPG संकट पर सुपरएक्टिव सरकार का बड़ा फैसला, अब नहीं होगी गैस की किल्लत, सिर्फ ढाई दिन में मिलेगा सिलेंडर

भारत की मदद के लिए इस देश ने बढ़ाया मदद का हाथ
भारत अपनी गैस की जरूरतों के लिए इंपोर्ट पर निर्भर है. भारत मिडिल ईस्ट के कतर, सऊदी अरब, कुवैत जैसे देशों से नेचुरल गैस आयात करता है. जंग की वजह इन देशों से आयात बाधित है. वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति भी प्रभावित हुई है, जिसका असर भारत पर भी पड़ा है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। भारत में एनर्जी क्राइसिस को देखते हुए कनाडा ने मदद का हाथ बढ़ाया है. कनाडा ने भारत को LNG सप्लाई का प्रस्ताव दिया है. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्के कार्नी ने कहा कि उनका देश भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है. बता दें कि कनाडा के अलावा भारत के पास LPG जरूरतों को पूरा करने के लिए ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और अल्जीरिया जैसे देशों का भी विकल्प है. अगर युद्ध लंबा चला तो भारत इन देशों से गैस का आयात कर सकता है. पढ़ें- पहले दाम बढ़ाए, फिर सिलेंडर बुकिंग का नियम बदला, अब लगा दिया ECA एक्ट…LPG किल्लत के बीच 24 घंटे में क्या-क्या हुआ

भारत में LPG संकट क्यों ?
मिडिल ईस्ट की जंग से तेल सप्लाई भी रूकी है, लेकिन पेट्रोल-डीजल के सप्लाई में उस तरह की स्थिति देखने को नहीं मिल रही है, जो LPG सिलेंडर के लिए देखी जा रही है. दरअसल कच्चे तेल की तरह भारत के पास एलपीजी का कोई बड़ा, व्यवस्थित रिजर्व नहीं है. इसके स्टोरेज की क्षमता सीमित है. भारत में रिफाइनरी और डिस्ट्रीब्यूटर के स्टोरेज मिलाकर 3 से 4 हफ्ते का स्टॉक है. हालांकि सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश में खपत से ज्यादा सप्लाई है. गैस संकट जैसी स्थिति नहीं है. सरकार ने हाई लेवल कमेटी बनाकर निगरानी की बात कही है.

Leave a Reply