टीचर है या दरिंदे? लोहारा के सरकारी स्कूल में 24 छात्राओं का विनयभंग, मेडिकल जांच के बाद हुआ बड़ा खुलासा

Two teachers of Lohara Govt Ashram School in Gadchiroli arrested for molesting 24 female students.

Lohara Govt School Molestation: एकात्मिक आदिवासी विकास प्रकल्प कार्यालय अहेरी अंतर्गत आने वाले लोहारा गांव के सरकारी आश्रमशाला में छात्राओं की शिकायत पर दो शिक्षकों के खिलाफ मुलचेरा पुलिस थाने में मामला दर्ज किये जाने से आश्रमशाला कर्मचारियों में खलबली मच गई है।

जानकारी के अनुसार, सरकारी आश्रमशाला लोहारा में कार्यरत पदवीधर शिक्षक संदीप शिवाजी फड और माध्यमिक सुभाष खुशबराव लांडे के खिलाफ करीब 24 छात्राओं ने आश्रमशाला के अधीक्षिका से शनिवार को ‘बैड टच और पिटाई करने’ संदर्भ में शिकायत की थी।

संबंधित अधीक्षिका द्वारा प्रधानाचार्य पुरी से शिकायत करते ही उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेकर रविवार को सुबह ही अहेरी के प्रकल्प अधिकारी कुशल जैन को घटना की जानकारी दी। वहीं प्रकल्प अधिकारी कुशल जैन ने सहायक प्रकल्प अधिकारी (प्रशासन) सुहास वसावे और सहायक प्रकल्प (शिक्षा) एस. पी. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। डोंगरे को रविवार को ही आश्रमशाला में जांच के लिए भिजवाया।

ऐसे हुआ अपराध का खुलासा

जांच के अंत में अपराध का खुलासा हुआ। और इसके बाद लोहारा के सरकारी आश्रमशाला के करीब 24 छात्राओं को सोमवार को मेडिकल जांच के लिए मुलचेरा में भिजवाया गया। इधर इस मामले संदर्भ में मुलचेरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई।

मुलचेरा पुलिस ने छात्राओं की जांच और शिकायत पर पदवीधर शिक्षक संदीप शिवाजी फड के खिलाफ एट्रॉसिटी और पिटाई वहीं माध्यमिक शिक्षक सुभाष खुशबराव लांडे के खिलाफ एट्रॉसिटी और पोस्को अंतर्गत मामला दर्ज किया है। वर्तमान स्थिति में गड़चिरोली पुलिस ने दोनों आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार किया है। मामले की अधिक जांच मुलचेरा पुलिस कर रही है।

शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज

इस घटना को गंभीरता से लेकर प्रकल्प अधिकारी कुशल जैन ने तत्काल जांच करने का आदेश दिया था। जांच के अंत में अपराध स्पष्ट होने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है। वहीं प्रकल्प अधिकारी के आदेश अनुसार दोनों शिक्षकों को निलंबित किया गया है।

  • एस. पी. डोंगरे, सहायक प्रकल्प अधिकारी (शिक्षा)

आरोपियों को भेजा जेल

इस घटना संदर्भ में मामला दर्ज होने के बाद मुलचेरा पुलिस ने छात्राओं के बयान लिए और इसके बाद दोनों आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी होने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने दोनों को जेल में भेजा है।

  • महेश विधाते, थानेदार, मुलचेरा

छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

विशेषत: शिक्षक संदीप फड इससे पहले कन्या स्कूल सोडे और सुभाष लांडे अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल में कार्यरत थे। इसी शैक्षणिक सत्र में दोनों लोहारा सरकारी आश्रमशाला में दाखिल हुए थे। हाल ही में भामरागड़ प्रकल्प कार्यालय अंतर्गत आने वाले लाहेरी के सरकारी आश्रमशाला में छात्रों को विषबाधा होकर उनकी तबीयत बिगड़ी थी।

इस मामले में वहां के प्रधानाचार्य, अधीक्षक और कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। इसके बाद अब अहेरी प्रकल्प कार्यालय अंतर्गत आने वाले मुलचेरा तहसील के लोहारा के सरकारी आश्रमशाला में दो शिक्षकों पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाया है। जिससे सरकारी आदिवासी आश्रमशाला में शिक्षारत छात्राओं के सुरक्षिता का प्रश्न गंभीर हो गया है।

Leave a Reply