अर्जुन तेंदुलकर ने पहले ही कर दी थी मुकुल चौधरी को लेकर ये भविष्यवाणी, KKR के खिलाफ मैच में हुई सच साबित

mukul choudhary arjun tendulkar

Mukul Choudhary: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात इडेन गार्डन्स में केकेआर और एलएसजी (KKR vs LSG) की टीमें आमने-सामने थीं. केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए, लेकिन एलएसजी ने बेहद खराब शुरुआत की. लखनऊ सुपर जायंटस के 128 रनों पर ही 7 बल्लेबाज पवेलियन पहुंच चुके थे और इस दौरान LSG की टीम को 24 गेंदों में 54 रनों की जरूरत थी.

इसके बाद मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) ने LSG के बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाली और सिर्फ 18 गेंदों में इस खिलाड़ी ने 52 रन बना डाले और अपनी टीम को जीत दिलाई, वहीं 6 गेंदों में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और आवेश खान (Avesh Khan) ने मिलकर 2 रन बनाए. हालांकि अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने पहले ही मुकुल चौधरी को लेकर भविष्यवाणी कर दी थी, जो सच साबित हुआ.

अर्जुन तेंदुलकर ने पहले ही कर दी थी Mukul Choudhary को लेकर भविष्यवाणी

लखनऊ सुपर जायंट्स के आईपीएल 2026 अभियान से पहले अर्जुल तेंदुलकर ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) को लेकर बातचीत की थी. पॉडकास्ट के दौरान जब उनसे पूछा गया कि “एलएसजी के 2 प्लेयर्स जो आने वाले सालों में बड़े स्टार बन सकते हैं.”

इस पर जवाब देते हुए अर्जुन ने मुकुल चौधरी का नाम पहले लिया था. उन्होंने कहा था कि “मुकुल बहुत अच्छे शॉट खेलता है वो मैदान के हर तरफ मारता है. प्रैक्टिस के दौरान मैं उसको देखकर बहुत इम्प्रेस हुआ.”

मुकुल चौधरी ने बल्ले से मचाया धमाल

मुकुल चौधरी ने अकेले ही दम पर LSG की टीम को जीत दिला दी. मुकुल चौधरी ने पुच्छल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर लखनऊ को जीत दिलाई, इस दौरान उन्होंने 27 गेंदों का सामना किया और 2 चौके एवं 7 छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई. मुकुल चौधरी ने सिर्फ चौके और छक्के की मदद से अर्द्धशतक जड़ा, वहीं 4 रन उन्होंने दौड़कर पूरा किया.

मुकुल चौधरी ने इस दौरान 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. ऋषभ पंत, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और एडेन मार्करम का बल्ला जब नही चला तो इस युवा खिलाड़ी ने खुद को आगे रखा और अपनी टीम को जीत दिला दी.

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply