
Team India playing xi for Semifinal: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है. भारतीय टीम (Team India) जहां साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) से हारकर सेमीफाइनल में पहुंची है, वहीं इंग्लैंड की टीम (England Cricket Team) ने अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है. हालांकि टी20 विश्व कप 2024 से अब तक जितनी बार इंग्लैंड का सामना सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की टीम इंडिया (Team India) से हुआ है, हर बार उन्हें शिकस्त खानी पड़ी है.
हालांकि इंग्लैंड की टीम अब भारत से इन 2 सालों के हार का बदला सेमीफाइनल में लेना चाहेगी. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम में वानखेड़े की पिच को देखते हुए 1 बदलाव हो सकता है.
मोहम्मद सिराज की वापसी तो अर्शदीप का बाहर होना तय
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम 1 बदलाव के साथ उतर सकती है. यूएसए के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में मोहम्मद सिराज को वानखेड़े में प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था और उन्होंने भारत को उस मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.
मोहम्मद सिराज को उस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के लिए भी भारतीय टीम में ये 1 बदलाव हो सकता है. अर्शदीप सिंह की जगह भारतीय कोच गौतम गंभीर एक बार फिर मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शामिल कर सकते हैं.
Team India के बल्लेबाजी में नही होगा कोई बदलाव
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के लिए भारतीय टीम (Team India) के बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव नही होने वाला है. भारत के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी पारी की शुरुआत कर सकती है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं नंबर 3 पर ईशान किशन नजर आने वाले हैं, जबकि नंबर 4 पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करते नजर आएंगे.
भारत के लिए एंकर की भूमिका में दिखे तिलक वर्मा को नंबर 5 पर मौका दिया जा सकता है, वहीं इसके बाद हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे बल्लेबाजी करते नजर आएंगे. टीम इंडिया के उपकप्तान अक्षर पटेल भारत के लिए नंबर 8 पर बल्लेबाजी के लिए मौजूद रहेंगे.
Team India की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/मोहम्मद सिराज.




