
T20 World Cup 2025 Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. अब तक 7 टीमों ने सुपर-8 में अपनी सीट कन्फर्म कर ली है, वहीं एक प्लेस के लिए जंग जारी है. डिफेंडिंग चैंपियन भारत भी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहा है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से रौंद दिया और जीत की हैट्रिक लगाकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली. ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में भारत का सामना नीदरलैंड्स से होगा. ये मुकाबला बुधवार, 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
सुपर-8 में 7 टीमों की सीट कन्फर्म, कौन-कौन बाहर?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक ग्रुप-ए से भारत, ग्रुप-बी से श्रीलंका और जिम्बाब्वे, ग्रुप-सी से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड, ग्रुप-डी से साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने सुपर-8 में जगह बना ली है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, इटली, नेपाल, अफगानिस्तान, यूएई, कनाडा, ओमान और नामीबिया का सफर समाप्त हो चुका है.
सुपर-8 में एक और कौन?
बड़ा सवाल ये है कि सुपर-8 में जगह बनाने वाली बाकी एक टीम कौन होगी? इस रेस में ग्रुप-ए में पाकिस्तान और यूएई के बीच लड़ाई है. भारत से हारने के बाद पाक पर काफी दबाव है. ऊपर से उनका नेट रन रेट भी यूएसए से खराब है. ऐसे में अगर 18 फरवरी को होने वाले मैच में पाकिस्तान की टीम नामीबिया से हार जाती है तो उनका सफर समाप्त हो सकता है. इस स्थिति में ग्रुप-ए से भारत के साथ यूएसए सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर जाएगा. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान अगर नामीबिया को हरा देता है तो वो सुपर-8 में चला जाएगा.
सुपर-8 में कब और किससे खेलेगा भारत?
आईसीसी ने सुपर-8 के लिए पहले ही एक अनुमानित ग्रुप जारी कर दिया था. जिसके अनुसार सुपर-8 में दो ग्रुप होंगे. ग्रुप-1 में भारत, X2 (ऑस्ट्रेलिया या उनकी जगह क्वालिफाई करने वाली टीम), साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज है. ग्रुप-2 में श्रीलंका, Y3 (पाकिस्तान या उनकी जगह क्वालिफाई करने वाली टीम), न्यूजीलैंड और इंग्लैंड है.
सुपर-8 में भारत का पहला मैच रविवार, 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से होगा. ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. देखें पूरा शेड्यूल
तारीख मुकाबला स्थान स्टेडियम
22 फरवरी भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम
26 फरवरी भारत बनाम जिम्बाब्वे चेन्नई एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक)
01 मार्च भारत बनाम वेस्टइंडीज कोलकाता ईडन गार्डन्स
नोट: प्रत्येक ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी
फिर होगा भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना?
ग्रुप स्टेज में तो भारत ने पाकिस्तान को रौंदकर टी20 वर्ल्ड कप का स्कोर 8-1 कर लिया. बड़ा सवाल ये है कि क्या इस टूर्नामेंट में आगे भी इन दोनों टीमों का आमना-सामना होगा? बेताब फैंस के लिए बता दें कि सुपर-8 में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला नहीं होगा, क्योंकि दोनों अलग ग्रुप में रहेंगे. वहीं, सेमीफाइनल में दोनों के बीच टक्कर हो सकती है. अगर सेमीफाइनल या फाइनल में भारत-पाक का आमना-सामना होता है तो ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा.





