Fitkari Ke Upay: एक छोटा सा फिटकरी का टुकड़ा आपका भाग्य बदल सकता है। ज्योतिष के अनुसार, अमावस्या की रात फिटकरी से जुड़ा एक उपाय आर्थिक परेशानियों को कम करने में मददगार माना जाता है। यह जीवन में सकारात्मकता लाता है। जानें क्या करना होगा।

Fitkari Ke Upay: वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसी चीजों का जिक्र मिलता है जो देखने में साधारण होती हैं, लेकिन उनका प्रभाव काफी गहरा माना जाता है। पानी साफ करने या शेविंग के बाद यूज की जाने वाली फिटकरी भी इन्हीं में से एक है। ज्योतिष के अनुसार इसका उपयोग जीवन की कई समस्याएं दूर करने के लिए भी किया जाता है। खासतौर पर अमावस्या की रात किया गया फिटकरी का उपाय धन और समृद्धि के लिए लाभकारी माना जाता है। तो चलिए जानते हैं अमावस्या पर किए जाने वाले फिटकरी से जुड़े इस टोटके के बारे में।
ज्योतिष में फिटकरी का महत्व
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि फिटकरी नकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर समेटने की क्षमता रखती है। इसी कारण कई लोग घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने के लिए भी इसका उपयोग करते हैं। सही तरीके से किया गया फिटकरी का उपाय जीवन में आ रही रुकावटों को कम करने में मददगार हो सकता है।
अमावस्या की रात किया जाने वाला उपाय
अमावस्या की रात फिटकरी से जुड़ा एक छोटा उपाय करना शुभ माना जाता है। इसके लिए फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा हाथ में लेकर अपनी आर्थिक परेशानियों के बारे में मन ही मन सोचें। इसके बाद इस टुकड़े को घर के ऐसे स्थान पर रख दें जहां किसी की नजर न पड़े। माना जाता है कि यह उपाय घर की नकारात्मक ऊर्जा को कम करने और धन के मार्ग खोलने में सहायक हो सकता है।
धन वृद्धि के लिए खास उपाय
अगर मेहनत के बावजूद धन की बचत नहीं हो रही है तो एक आसान उपाय किया जा सकता है। गुरुवार या शुक्रवार के दिन स्नान के बाद फिटकरी का छोटा टुकड़ा लाल कपड़े में बांधकर पोटली बना लें। इस पोटली को तिजोरी या उस स्थान पर रखें जहां आप धन रखते हैं। मान्यता है कि इससे फिजूल खर्च कम होते हैं और धन में स्थिरता आने लगती है।
राहु-शनि दोष कम करने के लिए उपाय
ज्योतिष में फिटकरी का संबंध राहु और शनि जैसे प्रभावशाली ग्रहों से भी जोड़ा जाता है। अगर बार-बार काम रुक जाते हैं या कर्ज बढ़ता जा रहा है, तो हफ्ते में एक बार नहाने के पानी में थोड़ी फिटकरी मिलाकर स्नान करना लाभकारी होता है। मान्यता है कि इससे ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं और जीवन में स्थिरता आती है।
करियर-नौकरी में तरक्की के लिए उपाय
ज्योतिष के अनुसार, करियर में सफलता के लिए भी फिटकरी उपयोगी मानी जाती है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कहा जाता है कि किसी महत्वपूर्ण इंटरव्यू या बड़ी मीटिंग के लिए जाते समय जेब में फिटकरी का छोटा टुकड़ा रखना चाहिए। ऐसा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और आसपास की नकारात्मक ऊर्जा से भी बचाव होता है।





