BCCI का बड़ा एक्शन, श्रेयस अय्यर की गर्दन पर लटकी बैन की तलवार, सुनाई गई ये बड़ी सजा!


IPL 2026: पंजाब किंग्स (PBKS) ने शुक्रवार को खेले गए IPL 2026 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हरा दिया. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ IPL मैच जीतने के बाद पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम में खुशी का माहौल है, लेकिन इसी बीच पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए अचानक एक बुरी खबर सामने आ गई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रेयस अय्यर को बड़ी सजा सुना दी है.

BCCI का बड़ा एक्शन
पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर को अपनी एक गलती की वजह से 24 लाख रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. दरअसल, पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. IPL 2026 सीजन में श्रेयस अय्यर का यह स्लो ओवर रेट से जुड़ा दूसरा अपराध था. श्रेयस अय्यर को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ IPL मैच में स्लो ओवर रेट का दोषी पाए जाने के बाद BCCI ने ये बड़ी सजा सुनाई है.

श्रेयस अय्यर की गर्दन पर लटकी बैन की तलवार
पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम तय समय के अंदर अपने 20 ओवर पूरा करने में नाकाम रही थी. अगर श्रेयस अय्यर IPL 2026 सीजन में एक और बार स्लो ओवर रेट के दोषी पाए जाते हैं तो उनपर एक IPL मैच का बैन और 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है. यानी श्रेयस अय्यर की गर्दन पर अब एक आईपीएल मैच से बैन होने की तलवार लटकी हुई है.

BCCI ने सुनाई ये बड़ी सजा
आईपीएल की प्रेस रिलीज के अनुसार पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर 3 अप्रैल 2026 को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के लिए 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. जबकि इम्पैक्ट प्लेयर प्रियांश आर्या समेत पंजाब किंग्स (PBKS) की प्लेइंग इलेवन के अन्य खिलाड़ियों पर 6-6 लाख रुपए या उनकी मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है. नियमों के मुताबिक एक आईपीएल सीजन में तीसरी बार स्लो ओवर रेट के लिए दोषी पाए जाने पर कप्तान पर 30 लाख रुपए जुर्माने के अलावा एक आईपीएल मैच का बैन लगाया जाएगा. वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर समेत प्लेइंग इलेवन के अन्य खिलाड़ियों पर 12-12 लाख रुपए या मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया जाएगा.

श्रेयस अय्यर को रहना होगा सतर्क
यानी अब एक और गलती पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर और उनकी टीम पर भारी पड़ सकती है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मैच के दौरान, ओवर रेट में पीछे पाए जाने के कारण, पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम से यह भी कहा गया कि जब दो ओवर बाकी हों, तो वे 30 गज के दायरे के अंदर एक एक्स्ट्रा फील्डर ले आएं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने 20 ओवरों में 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन पंजाब किंग्स (PBKS) ने 8 गेंदें बाकी रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया.

Leave a Reply