सावधान! इन पशु-पक्षियों का दिखाई देना देता है अनहोनी का संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज!


Apshakun: शकुन शास्त्र वैदिक ज्योतिष शास्त्र का ही एक अभिन्न अंग है. इसमें जीवन में घटने वाली घटनाओं और पशु-पक्षियों से जुड़े खास शकुन-अपशकुन के संकेत बताए गए हैं. शकुन शास्त्र के मुताबिक, कुछ पशु-पक्षियों का बार-बार दिखना अपशकुन का संकेत देता है. इन पशु-पक्षियों से जुड़े संकेत ये बताते हैं कि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटने वाली है. हालांकि, अक्सर लोग पशु-पक्षियों से मिलने वाले संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन शास्त्रों के जानकार बताते हैं कि पशु-पक्षियों से मिलने वाले संकेतों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पशु-पक्षियों से जुड़ी कौन सी घटनाएं अपशकुन का संकेत देती हैं.

बार-बार कौआ नजर आना
शकुन शास्त्र के अनुसार, सपने में बार-बार कौए का नजर आना अशुभ है. इसे एक प्रकार का अपशकुन माना जाता है, जो यह संकेत देता है कि जल्द ही कोई बड़ी मुसीबत आने वाली है. इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति सपने में किसी मृत शरीर के आसपास एकसाथ बहुत सारे कौओं को देखता है, तो इसका अर्थ है कि आने वाले समय में उसकी मुसीबतें बढ़ने वाली है. इसलिए कौए से जुड़े इस अपशकुन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

छिपकली का बार-बार दिखना
ज्योतिष शास्त्र में छिपकली को धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. लेकिन इससे मिलने वाले संकेत हमेशा शुभ साबित नहीं होते. शास्त्रों के मुताबिक, यात्रा पर निकलते वक्त बार-बार छिपकली का दिखना शुभ नहीं है. यह इस बात का संकेत देता है कि काम में रुकावट आने वाली है. इसके अलावा छिपकली से जुड़ा यह अपशकुन इस बात का भी संकेत देता है कि भविष्य में कोई बनता हुआ काम अचानक बिगड़ जाएगा.

बार-बार चील दिखना
शकुन शास्त्र की मानें तो बार-बार चील दिखना शुभ नहीं है. शास्त्रों में चील का कनेक्शन मृत परिजनों से माना गया है. ऐसे में किसी व्यक्ति को बार-बार चील नजर आता है, तो यह इस बात का संकेत देता है कि पितरों की आत्मा तृप्त नहीं हुई है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वे अपनी तृप्ति के लिए भटक रहे हैं.

सांप का बार-बार नजर आना
कहा जाता है कि सुनसान जगह पर बार-बार सांप नजर आना शुभ नहीं है. यह एक प्रकार का अपशकुन है और ये संकेत देता है कि जल्द ही मुसीबतों का पहाड़ टूटने वाला है. यह अपशकुन इस बात का भी संकेत देता है कि जातक के साथ कुछ बुरा होने वाला है. इसके अलावा सपने में सांप का झुंड नजर आना भी अपशकुन है. यह इस बात का संकेत देता है कि एक साथ कई परेशानियां आने वाली हैं.

Leave a Reply