बिहार में फिर बड़ी वारदात : शादी में गई 15 साल की बच्ची गायब, कमरे में बंद कर दुष्कर्म

मुजफ्फरपुर: शादी-ब्याह का समय चल रहा है। इस समय लोग रिश्तेदारी में खूब जा रहे हैं। बच्चों के साथ ही जा रहे हैं। ऐसे में सावधान करती यह खबर सामने आई है बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से। मुजफ्फरपुर में एक किशोरी के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। मामला जिले के बरुराज थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस वारदात ने सबको झकझोर दिया है। बताया गया है कि पीड़िता अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थी और कल शाम से अचानक लापता हो गई थी।

ढूंढ़ते-ढूंढ़ते दिखी चप्पल, कमरे का नजारा देख सभी सन्न
परिजन काफी समय से उसकी खोजबीन कर रहे थे, तभी एक झोपड़ीनुमा घर के बाहर किशोरी की चप्पल दिखाई दी। जब दरवाजा खोला गया, तो अंदर का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। उस कमरे में किशोरी दर्द से कराह रही थी। ग्रामीणों ने तत्काल इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पीड़िता का बयान दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलते ही बरुराज थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मुख्य आरोपी हरिश्चन्द्र साह को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को तुरंत मेडिकल जांच और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस घटना को लेकर पूरे गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस मामले की कानूनी कार्रवाई में जुटी है और पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है।

एसडीपीओ (वेस्ट-1) सुचित्रा कुमारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कल रात एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने (सैंपल) लिए हैं। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है और गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply