भारत के लिए काला दिन, अमेरिका के आगे झुकी BJP सरकार’, राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बोला हमला.

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार पर अमेरिका के आगे झुकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका से की गई ट्रेड डील से महंगाई बढ़ेगी और भारतीय किसान बर्बाद होंगे।

Lucknow News

संदीप तिवारी, लखनऊ: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। अमेरिका के साथ हुई कथित ट्रेड डील को देश, किसानों और आम जनता के खिलाफ बताया।

सांसद संजय सिंह ने इसे भारत के लिए काला दिन करार देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अमेरिका के आगे झुककर देश का स्वाभिमान गिरवी रख दिया है। महंगाई व किसान बर्बादी की नींव डाल दी है। उन्होंने कहा कि इस डील की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसकी जानकारी भारत सरकार की ओर से नहीं, बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति के ट्वीट के जरिए सामने आई। इससे यह साफ हो गया है कि भारत की आर्थिक और नीतिगत फैसले अब वॉशिंगटन से तय हो रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब भारत सरकार देश को फैसले बताने की स्थिति में भी नहीं रही?

सांसद ने आरोप लगाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा, बल्कि अमेरिका और वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। संजय सिंह के मुताबिक, यह फैसला पूरी तरह देशहित के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला का तेल घटिया गुणवत्ता वाला होता है, जिसे रिफाइन करने में ज्यादा लागत आती है, जबकि अमेरिका का तेल रूस की तुलना में कहीं अधिक महंगा है। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा और पेट्रोल-डीजल से लेकर रोजमर्रा की जरूरत की हर चीज महंगी हो जाएगी।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि इससे भी ज्यादा खतरनाक फैसला किसानों के खिलाफ लिया गया है। मोदी सरकार ने अमेरिका से आने वाले कृषि उत्पादों पर शून्य शुल्क लगाने का निर्णय किया है। इसका मतलब है कि अमेरिका से आने वाला कपास, गेहूं, सब्जियां और अन्य कृषि उत्पाद बिना टैक्स भारतीय बाजार में आएंगे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इससे अमेरिकी उत्पाद सस्ते दामों पर बिकेंगे और भारतीय किसानों की फसल को कोई खरीदार नहीं मिलेगा। संजय सिंह ने इसे करोड़ों किसानों को बर्बादी की ओर धकेलने वाला कदम बताया है।

संजय सिंह ने कहा कि देश की 70 से 80 करोड़ आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से खेती पर निर्भर है। भारतीय किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन मोदी सरकार ने किसान की पीठ और पेट दोनों पर वार किया है। उन्होंने इस फैसले की तुलना तीन कृषि कानूनों से करते हुए कहा कि यह उसी तरह का विश्वासघात है, जिसे किसान पहले ही नकार चुके हैं।

AAP सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि मीडिया इस फैसले को भी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताकर पेश करेगा, जबकि सच्चाई यह है कि यह डील अमेरिका के किसानों और कॉरपोरेट्स के फायदे के लिए की गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी है, जिसके चलते देश का स्वाभिमान और हित बार-बार अमेरिका के हाथों बेचे जा रहे हैं। संजय सिंह ने चेतावनी दी कि यदि यह ट्रेड डील वापस नहीं ली गई और किसानों व आम जनता के खिलाफ फैसले रद्द नहीं किए गए, तो सड़क से लेकर संसद तक मोदी सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

Leave a Reply