'जबरदस्ती कपड़े उतरवाए और हमारे साथ...', प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई अभिलाषा का सामने आया बयान; पलटकर रख दिया पूरा मामला

Jhansi Love Affair: उत्तर प्रदेश के झांसी में चिरगांव पुलिस स्टेशन इलाके में एक महिला और उसके कथित प्रेमी से जुड़े मामले में लगातार बड़े-बड़े खुलासे होते जा रहे हैं. बता दें कि आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद उन दोनों की शादी करवा दी. वहीं इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, शादी करवाने के बावजूद, पति का कहना है कि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी, दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. उसका दावा है कि उसके पास दोनों के बीच हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग है और उसका आरोप है कि घर से गहने गायब हो गए हैं. वहीं अब पत्नी का एक ऐसा बयान सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया है.

बॉयफ्रेंड पर लगाया बलात्कार का इल्जाम

महिला का नाम अभिलाषा है और उसने अब इन सबका जिम्मेदार अपनने बॉयफ्रेंड को ठहरा दिया है. वायरल वीडियो में महिला कहती दिख रही है कि, ‘उस दिन घर पर कोई नहीं था और अचानक उसके बॉयफ्रेंड का कॉल आ गया. और उसने कॉल पर कहा कि हम तुम्हारे घर आ रहे हैं, जिसके बाद वो आकर हमसे जोर जबरदस्ती करने लगा.’ महिला ने सीधा सीधा अपने बॉयफ्रेंड पर बलात्कार का आरोप लगा दिया. महिला ने कहा कि ‘वो आकर हमारा बलात्कार करने लगा और कहने लगा कि कपड़े उतारो वरना हम तुम्हारे घर जाकर तुम्हारे भाई की हत्या कर देंगे.

भाभी के बिना रहना हो रहा था मुश्किल! पत्नी का काटा गला और बिस्तर के नीचे बिछाई लाश; एक और खौफनाक हत्याकांड

नग्न हालत में बनाई वीडियो

महिला ने आगे बताया कि अचानक कमरे में उसका जेठ आ गया और जब उसने जेठ को ये सब बताया तो वो अपनी भाभी को हु गलत कहने लगा. इतना ही नहीं महिला ने कहा कि उसे उसके जेठ ने बिना कपड़ों के ही मारना शुरू कर दिया. महिला ने बताया कि कुछ समय बाद कमरे में उसके पति आ गए और पति ने भी महिला को मारा. महिला ने बताया कि इसी हालत में उसकी वीडियो बनाई गई और उससे जबरदस्ती एक झूठा बयान भी बनवाया गया. जिसके बाद मीडिया ने आकर उसके कपड़े दिलवाए. महिला का कहना है कि उसका पूरे ससुराल ने शोषण किया है.

इतना ही नहीं, जब महिला से पूछा गया कि उसने क्या अपने पति को नींद की गोलियां खिलाई हैं तो इस पर लड़की का कहना है कि उसने कोई गोली नहीं दी और वो अब अपने पति और उसके परिवार का DNA टेस्ट भी करवाना चाहती है. वायरल वीडियो में महिला न्याय दिलवाने की मांग कर रही है.

ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है।