
Dhurandhar 2 CBFC Cuts: आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है. पहली फिल्म की बड़ी सफलता के बाद इसके दूसरे पार्ट को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है. लोग लगातार अंदाजा लगा रहे हैं कि इस बार कहानी किस दिशा में जाएगी. इसी बीच फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस सर्टिफिकेट में सिर्फ कट्स की जानकारी ही नहीं, बल्कि कहानी से जुड़े कुछ अहम हिंट भी मिल रहे हैं.
इन सब बातों को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी CBFC से ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है. हालांकि, मेकर्स को फिल्म में टोटल 21 बदलाव करने के आदेश दिए गए हैं. इनमें हिंसा से जुड़े डिस्क्लेमर जोड़ना और ‘‘अपशब्द’, ‘सिर पर हथौड़े से मारना’, ‘सिर काटना और लात मारना’, ‘सिर पर सीमेंट के ब्लॉक से मारना’ और ‘आंख फोड़ना’’ जैसे सीन कम करना शामिल है. इसके अलावा नोटबंदी की तारीख को भी सही करने के लिए कहा गया है.
फिल्म में नजर आएंगे रियल घटनाएं और पॉलिटिकल एंगल
इससे साफ होता है कि फिल्म में कुछ रियल घटनाओं का भी संदर्भ देखने को मिल रहा है. सेंसर सर्टिफिकेट में ये भी इशारा मिला है कि फिल्म में एंड-क्रेडिट सीन होगा, जैसा कि पहले पार्ट में देखा गया था. साथ ही मेकर्स ने प्रधानमंत्री से जुड़े रेफरेंस और न्यूज फुटेज के इस्तेमाल के लिए ऑफिशियल परमिशन लेटर भी जमा किया है. ये बातें इस ओर इशारा करती हैं कि फिल्म की कहानी सिर्फ एक्शन तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसमें पॉलिटिकल और रियलिस्टिक एंगल भी देखने को मिल सकता है.
लंबा रनटाइम, ज्यादा डिटेल में दिखेगी कहानी
अगर फिल्म की लंबाई की बात करें तो सेंसर के बाद इसका रनटाइम थोड़ा कम किया गया है. सर्टिफिकेट के मुताबिक, फिल्म का टोटल रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट 6 सेकंड है. इसमें से 1 मिनट 34 सेकंड की कटौती की गई है और करीब 25 सेकंड का फुटेज बदला गया है. दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म पहले पार्ट से लगभग 15 मिनट लंबी है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार कहानी और भी ज्यादा डिटेल से दिखाई जाएगी. ‘धुरंधर 2’ की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था.
रणवीर सिंह का खतरनाक ट्रांसफॉर्मेशन बनेगा हाइलाइट
इस बार रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली माजरी के रूप में पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में अपनी पकड़ मजबूत करता नजर आएगा. फिल्म में ये भी दिखाया जाएगा कि कैसे वो जस्किरत सिंह रंगी से हमजा बनता है और एक जासूस के तौर पर पाकिस्तान में घुसकर आतंकी हमलों का बदला लेने की कोशिश करता है. ये ट्रांसफॉर्मेशन कहानी का सबसे अहम हिस्सा माना जा रहा है. 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी और दुनियाभर में करीब 1300 करोड़ कमाए थे.
एडवांस बुकिंग में ‘धुरंधर 2’ कर रही धमाल
ये फिल्म कई महीनों तक सिनेमाघरों में चली और दर्शकों को खूब पसंद आई. सीक्वल की रिलीज से पहले इसे दोबारा भी रिलीज किया गया था. अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली है, जबकि इसके पेड प्रीव्यू शो 18 मार्च से ही शुरू हो चुके हैं. ऐसे में फिल्म को लेकर माहौल पूरी तरह बना हुआ है. अब देखना ये है कि क्या ये फिल्म भी अपने पहले पार्ट की तरह ही लोगों का खूब प्यार मिलेगा और ये भी कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ेगी. हालांकि, एडवांस बुकिंग में फिल्म कमाल पर कमाल कर रही है.



