Chanakya Niti: समय के दुश्मन होते हैं ये 5 लोग, इनके साथ रहे तो बर्बाद हो जाएगा आपका भविष्य!


Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां सदियों पुरानी होने के बावजूद आज के आधुनिक युग में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं. चाणक्य न सिर्फ एक अच्छे राजनीतिज्ञ थे, बल्कि मानव के स्वभाव के भी गहरे जानकार थे. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में स्पष्ट रूप से बताया है कि हमारी सफलता सिर्फ हमारी मेहनत पर नहीं, बल्कि हमारी संगति पर भी निर्भर करती है. आचार्य चाणक्य के मुताबिक, कुछ लोगों की संगति से भविष्य अंधकारमय हो सकता है. ऐसे लोगों को चाणक्य ने समय का दुश्मन बताया है. चाणक्य नीति के मुताबिक, कुछ लोग दीमक की तरह होत हैं, जो धीरे-धीरे आपका कीमती समय और धन नष्ट कर देते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि किन 5 प्रकार के लोगों से हमेशा सतर्क रहना चाहिए.

दूसरों की कमियां ढूंढ़ने वाले
चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति हर परिस्थिति में सिर्फ दोष और कमियां ढूंढता है, वह सबसे खतरनाक है. ऐसे लोग आपकी उपलब्धियों में भी बुराई खोज लेंगे. उनके साथ रहने से आपकी सकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी और आप मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करने लगेंगे. इन पर समय खर्च करना व्यर्थ है क्योंकि ये आपको कभी आगे बढ़ने की प्रेरणा नहीं दे सकते.

आदतन झूठ बोलने वाले
भरोसा किसी भी रिश्ते या व्यापार की नींव होता है. चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति बात-बात पर झूठ बोलता है, उस पर किया गया निवेश और भरोसा दोनों का डूबना तय है. ऐसे लोग आपको गलत जानकारी देकर बड़े आर्थिक संकट में डाल सकते हैं. इनके साथ व्यापार करना या साझेदारी करना सीधे तौर पर अपने धन की बर्बादी करना है.

आलसी इंसान
आलस्य को मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन माना गया है. चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति खुद मेहनत से जी चुराता है, वह दूसरों की गति को भी धीमा कर देता है. ऐसे में अगर आप किसी आलसी व्यक्ति के साथ मिलकर काम करते हैं, तो आपको उसके हिस्से का काम भी करना पड़ेगा और परिणाम भी समय पर नहीं मिलेंगे. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ऐसे लोग आपकी ऊर्जा और समय के सबसे बड़े दुश्मन होते हैं.

झगड़ालू स्वभाव वाला व्यक्ति
कुछ लोगों का स्वभाव ही छोटी-छोटी बातों पर तमाशा खड़ा करना होता है. चाणक्य नीति के अनुसार, ऐसे लोगों के साथ रहना मानसिक शांति को दांव पर लगाने जैसा है. झगड़ालू व्यक्ति के साथ रहने से आपकी कार्यक्षमता घटती है और आपका समय कोर्ट-कचहरी या फालतू के विवादों को सुलझाने में ही बर्बाद हो जाता है. यह तनाव आपके स्वास्थ्य और धन दोनों को गहरा नुकसान पहुंचाता सकता है.

स्वार्थी दोस्त
चाणक्य ने दिखावा करने वाले दोस्तों से सावधान रहने की सलाह दी है. ये वे लोग हैं जो आपके पास तब तक रहते हैं, जब तक आपकी जेब गर्म है या आप उनके काम आ रहे हैं. ऐसे लोग संकट के समय सबसे पहले साथ छोड़ते हैं. इन पर धन खर्च करना रेत पर महल बनाने जैसा है.

Leave a Reply