बंद शीशे, शराब और 2 लाशें… दिल्ली में कार खोलते ही दंग रह गई पुलिस, मर्डर या कुछ और?!

बंद शीशे, शराब और 2 लाशें… दिल्ली में कार खोलते ही दंग रह गई पुलिस, मर्डर या कुछ और?

दिल्ली के NIA थाना क्षेत्र स्थित खेड़ा खुर्द गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक कार के अंदर दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया. खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी.

शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों मृतक खेड़ा खुर्द गांव के ही निवासी थे. इनकी पहचान विकास (42) और विजेंद्र (36) के रूप में हुई. दोनों की मौत की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया. फॉरेंसिक टीम ने कार की बारीकी से जांच की. पुलिस यह जांच कर रही कि दोनों की मौत कैसे हुई?

कार के अंदर शराब के पाउच मिले

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि कार के अंदर से तीन शराब की पाउच मिली हैं, जिनमें से दो सील बंद थीं और एक खुली हुई थी. कार के सभी शीशे भी बंद थे. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में शवों पर कोई भी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन कार के अंदर से बदबू आ रही थी, जिससे लगता है कि शव कुछ समय से वहां पड़े थे.

घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोग चिंतित हैं और पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. इलाके के स्कूल, बाजार और आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी तरह की अफरातफरी न मचे और मामले की जांच शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके.

दोनों की दम घुटने से हुई मौत!

पुलिस ने बताया कि यह मामला शायद दम घुटने से हुई मौत का है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी. पुलिस ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच में सहयोग करें.

Leave a Reply