कांग्रेस सांसद के भतीजे ने बीवी को गोली मारी, फिर खुद भी जान दी-मचा कोहराम!

Congress MP's nephew shot his wife, then killed himself – causing chaos.

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार देर रात कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल के भतीजे यशराज सिंह गोहिल ने अपनी पत्नी राजेश्वरी को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली मार दी। उसने इसकी जानकारी पहले घर वालों दी। जब मौके पर एंबुलेंस के साथ पहुंची पैरामैडिक्स टीम ने राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया तो दुखी होकर यशराज ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। एसीपी जितेंद्र ब्रह्मभट्ट ने इसे गलती से गोली चलने के बाद आत्महत्या का मामला बताया है। उन्होंने कहा कि क्राइम सीन और परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच चल रही है।

पत्नी को गलती से सिर में गोली मार दी
एसीपी के मुताबिक, सांसद शक्ति सिंह गोहिल के भतीजे यशराज सिंह गोहिल अहमदाबाद के अपार्टमेंट में पांचवीं मंजिल पर परिवार के साथ रहते थे। यशराजसिंह (35) गुजरात मैरीटाइम बोर्ड में क्लास-I अधिकारी थे। उन्होंने पिछले नवंबर में राजेश्वरी (30) से शादी की थी। बुधवार देर रात 10.30 बजे से आधी रात के बीच यशराज ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी पत्नी को गलती से सिर में गोली मार दी और फिर उसी बंदूक से खुद को भी गोली मार ली। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यशराज सिंह की मां देवयानीबा के बयान का हवाला देते हुए जितेंद्र ब्रह्मभट्ट ने बताया कि जब दोनों बेडरूम में थे, तो यशराजसिंह की रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गई और राजेश्वरी के सिर के पिछले हिस्से में लगी।

पत्नी की मौत सुनकर उठाया खौफनाक कदम
देवयानीबा ने बताया कि हादसे के बाद उनका बेटा यशराज उनके कमरे में भागा और कहा कि एम्बुलेंस बुलानी होगी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, यशराजसिंह ने रात 11.42 बजे 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस सेवा को फोन किया। पैरामेडिक्स पहुंचे और राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया। देवयानीबा ने पुलिस को बताया कि अपनी पत्नी की मौत की खबर सुनकर यशराजसिंह बहुत सदमे में थे। कुछ ही देर बाद बेडरूम से गोली चलने की आवाज आई। देवयानीबा और एम्बुलेंस स्टाफ वापस अंदर भागे और यशराज सिंह को खून से लथपथ पाया। उनके सिर में भी गोली लगी थी। उन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply