आशिक संग मिलकर पति की कार में रखवाया गाय का मांस, हस्बैंड को फंसाने के लिए रची साजिश, इस वीडियो ने खोला राज

लखनऊ में मंगलवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच परिसर उस वक्त हंगामे का केंद्र बन गया, जब एक महिला को गिरफ्तार करने के लिए तीन पुलिसकर्मी नियमों के खिलाफ भीतर घुस गए। महिला पर आरोप है कि उसने अपने पति को गो-तस्करी (गोकशी) के मामले में फंसाने की कथित साजिश रची, ताकि वह अपने प्रेमी के साथ रह सके। वकीलों के तीखे विरोध और अफरा-तफरी के बीच महिला मौके से फरार हो गई। वहीं, कोर्ट परिसर की मर्यादा भंग करने पर तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

साजिश की शुरुआत: इंस्टाग्राम से हाई कोर्ट तक
जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में पोस्टग्रेजुएट है, जबकि उसका प्रेमी भोपाल निवासी कंप्यूटर साइंस में बीटेक पास है। दोनों की पहचान करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। आरोप है कि महिला का प्रेमी नकली नाम से सोशल मीडिया पर एक राइट-विंग ग्रुप में शामिल हुआ और योजना को आगे बढ़ाने लगा।

पहली कोशिश: पार्किंग में मांस
बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति की एसयूवी की चाबियां प्रेमी को दीं। प्रेमी ने हजरतगंज की पार्किंग में खड़ी कार में करीब 2 किलो मांस रख दिया और एक दक्षिणपंथी समूह को सूचना दे दी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने मांस बरामद कर पति को गिरफ्तार किया, जिसे करीब एक महीने बाद जमानत मिली।

दूसरी कोशिश: ई-रिक्शा और 10 किलो मांस
जनवरी में कथित तौर पर दूसरी साजिश रची गई। पत्नी ने पति के फोन से ऑनलाइन वाहन बुक किया और ओटीपी प्रेमी को दे दिया। प्रेमी ने ई-रिक्शा पर 10 किलो मांस लदवाकर काकोरी इलाके में पति की फैक्ट्री के पास मंगवाया और फिर से सूचना दे दी। इस बार भी ई-रिक्शा पकड़ा गया।

ऐसे खुला राज
पुलिस पूछताछ में पति ने पत्नी पर शक जताया और घर में लगे गुप्त सीसीटीवी फुटेज दिखाए। फुटेज में महिला पति के फोन का इस्तेमाल करती दिखी। पुलिस ने जाल बिछाकर प्रेमी को पकड़ा, जिसने कथित तौर पर पूरी साजिश कबूल की। इसके बाद महिला फरार हो गई।

हाई कोर्ट में हंगामा
सूचना मिली कि महिला कोर्ट परिसर में वकील से मिलने आएगी। तीन पुलिसकर्मियों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए चैंबर में घुसने की कोशिश की। वकीलों के विरोध से हंगामा बढ़ा और उसी दौरान महिला फरार हो गई। मामले में अब आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply