करणी सेना के निशाने पर अबˌ क्रिकेटर रिंकू सिंह, जानिए अलीगढ़ के थाने में क्‍यों धमक पड़े कार्यकर्ता…

अलीगढ़ में करणी सेना ने क्रिकेटर रिंकू सिंह के खिलाफ थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

rinku singh

अलीगढ़: अब भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह करणी सेना के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर वायरल रिंकू सिंह के एक पोस्ट को लेकर करणी सेना ने सासनी गेट थाने में तहरीर दी है। करणी सेना का आरोप है कि इस पोस्ट में हिंदू देवताओं को आपत्तिजनक तरीके से दर्शाया गया है, जिससे जनभावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुमित तोमर की अगुवाई में कार्यकर्ता 18 जनवरी को थाने पहुंचे। उन्होंने क्रिकेटर रिंकू सिंह के एक सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला दिया। इस पोस्ट में एक गाड़ी में कुछ हिंदू देवताओं को काला चश्मा लगाए हुए और अंग्रेजी गाना बजाते हुए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से दिखाया गया है। पोस्ट में रिंकू सिंह को छक्के लगाते हुए भी दिखाया गया है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। करणी सेना का कहना है कि इस तरह की प्रस्तुति से उनकी जनभावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।


छानबीन में जुटी पुलिस

इस वीडियो में हनुमान, भगवान शंकर, भगवान विष्‍णु और भगवान गणेश को काला चश्‍मा पहने थार कार चलाते हुए दिखाया गया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने करणी सेना के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया है कि वे जांच के आधार पर उचित कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply