3 मैचों में लगातार शर्मनाक हार के बाद बदलेगा CSK का कप्तान, ऋतुराज गायकवाड़ की जगह ये खिलाड़ी हो सकता है नया कप्तान

CSK New Captain

CSK New Captain: आईपीएल 2026 (IPL 2026) अब तक चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए अच्छा नही रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इस सीजन अब तक 3 मैच खेले हैं और उन्हें अपने सभी मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. पहले उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से हराया, उसके बाद पंजाब किंग्स ने सीएसके को 5 विकेट से शिकस्त दी और अब आरसीबी ने ऋतुराज गायकवाड़ की टीम को 43 रनों से हराया है. इसी वजह से सीएसके का नेट रनरेट -2.517 है.

अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम अपने कप्तान में बदलाव कर सकती है. चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की कप्तानी में पिछले 2 सीजन से कुछ खास नही रहा है. पिछले सीजन भी उन्हें बीच में CSK की कप्तानी से हटा दिया गया था. वहीं इस सीजन भी उन्हें ‘खतरा’ है.

संजू सैमसन से है ऋतुराज गायकवाड़ को खतरा

क्रिकबज पर बातचीत में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डूल ने सुझाव दिया कि चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को संजू सैमसन से “खतरा” महसूस हो सकता है. संजू सैमसन राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान रहे हैं.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने डूल से पूछा, “क्या आपको लगता है कि ऋतुराज गायकवाड़ को संजू सैमसन से खतरा महसूस हो रहा है?” इस पर डूल ने कहा “बिल्कुल.”

माइकल वॉन ने की संजू सैमसन की तारीफ़

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने संजू सैमसन की तारीफ़ करते हुए कहा कि

“यह एक और तरह की स्थिति है जिस पर आपको ध्यान देना होगा. लीग के सबसे युवा कप्तानों में से एक गायकवाड़ ने अब तक कुछ मैच में कप्‍तानी की है. आप सोचते हैं, ‘ठीक है, हम तुम्हारा साथ देंगे, तुम कप्तान हो. हम संजू को साइन कर रहे हैं, जो एक बहुत अच्छा कप्तान और विकेटकीपर है. अंदाजा लगाइए? हमारे पास एक ऐसा विकेटकीपर रहा है, जो लंबे समय तक कप्तान रहा और उसने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हम उसकी जगह किसी और को लाने की कोशिश करेंगे. आप कप्तानी करते रहिए और उम्मीद कीजिए कि इसका आप पर कोई असर न पड़े.”

संजू सैमसन अब तक तीनो मैचों में रहे हैं फ्लॉप

संजू सैमसन ने लगातार 3 नॉक आउट मैचों में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ख़िताब जीताया, लेकिन आईपीएल के अब तक खेले गए 3 मैचों में संजू सैमसन का बल्ला खामोश रहा है. संजू सैमसन ने अपने पुरानी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाए थे.

वहीं पंजाब किंग्‍स के खिलाफ उन्‍होंने 7 गेंदों पर 7 रन की पारी खेली, इसके अलावा तीसरे मैच में आरसीबी के खिलाफ भी उनका बल्ला खामोश रहा और उनके बल्ले से 5 गेंदों में सिर्फ 9 रन ही निकले.

साइमन डूल ने कहा संजू सैमसन पर है CSK में दबाव

साइमन डूल ने संजू सैमसन को लेकर कहा कि

“उसके लिए यह एक कठिन चुनौती है. यह उन परिस्थितियों में से एक है जिनमें आप तब फंस जाते हैं. जब आप बेताब नहीं होते, जब आप किसी खास टीम के लिए खेलना चाहते हैं और अपना जलवा दिखाना चाहते हैं. आखिर वह साउथ का प्‍लेयर है, वह केरल का लड़का है. वह अपना जलवा दिखाना चाहता है. मुझे लगता है कि वह वहां ज्यादा सहज महसूस करता है. ट्रेड में चेन्‍नई ने एक प्‍लेयर के बदले अपने दो प्‍लेयर खो दिए. इसलिए दबाव बहुत ज्यादा है. उसे कुछ हफ्ते पहले के बारे में सोचना होगा, टी20 विश्‍व कप 2026 के पिछले 3 मैचों में उसका प्रदर्शन कैसा था.”

Leave a Reply