Vrindavan Holi Women Safety : ब्रज क्षेत्र में होली के जश्न के बीच सामने आए एक वायरल वीडियो में युवती ने जबरन रंग लगाने और बदसलूकी का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस तेज।

Barsana Holi Women Safety Viral Video : उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र में इन दिनों होली का उत्सव पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है। वृंदावन और बरसाना की गलियों में दूर-दूर से आए श्रद्धालु रंग और गुलाल के साथ त्योहार मना रहे हैं।
मंदिरों में भजन-कीर्तन हो रहे हैं और सड़कों पर रंगों की बौछार के बीच लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हर तरफ खुशी और उत्साह का माहौल है। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो ने इस उत्सव के माहौल पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वृंदावन में होली के बहाने लड़कियों के साथ छेड़छाड़
वायरल वीडियो में एक युवती ने आरोप लगाया कि वह दर्शन के लिए वृंदावन आई थी, तभी कुछ युवकों ने उसे सड़क पर रोक लिया। युवती का कहना है कि उन लोगों ने जबरन उसके चेहरे और पूरे शरीर पर रंग लगा दिया।
उसने बताया कि उसकी आंखों में भी रंग चला गया, जिससे उसे परेशानी हुई। वीडियो में युवती ने नाराजगी जताते हुए कहा कि त्योहार के नाम पर किसी को जबरदस्ती रंग लगाना गलत है। उसने सवाल उठाया कि क्या किसी अकेली लड़की को रोककर उस पर रंग डालना सही है।
लोगों ने प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई लोगों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि त्योहार मनाने के साथ-साथ मर्यादा और सहमति का सम्मान जरूरी है। कुछ लोगों ने प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की है।
वहीं कई यूजर्स का कहना है कि होली जैसे त्योहार में भी किसी की इच्छा के बिना रंग लगाना गलत है। इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर व्यवहार को लेकर एक नई चर्चा शुरू कर दी है।





