अफ्रीका से मिली हार के बावजूद टी20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल खेलेगा भारत, बस करने होंगे ये 2 काम

अफ्रीका से मिली हार के बावजूद टी20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल खेलेगा भारत, बस करने होंगे ये 2 काम

Team India can still qualify for ICC T20 World Cup 2026 Semifinal: भारतीय टीम (Team India), आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में अजेय रही थी, लेकिन साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) के सामने भारतीय टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के खिलाफ 76 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा है. भारत के इस हार के बाद उसके सेमीफाइनल खेलने की उम्मीदों को झटका लगा है.

भारतीय टीम (Team India) को साउथ अफ्रीका के सामने एकतरफा शिकस्त का सामना करना पड़ा है. भारत को साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से हराकर पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे ढकेल दिया है. वहीं एडेन मार्करम (Aiden Markram) की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका की टीम अब पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है. हालांकि अभी भी टीम इंडिया सेमीफाइनल खेल सकती है.

Team India की हार के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का समीकरण

आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 8 के ग्रुप 1 में भारत, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीम शामिल हैं. इस ग्रुप का पहला सुपर ओवर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुआ, जिसमे भारत को शिकस्त का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम (Team India) हार के बाद अब पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं. भारतीय टीम का नेट रनरेट भी निगेटिव है. भारतीय टीम का नेट रनरेट अब -3.800 का है.

वहीं साउथ अफ्रीका की टीम का इस जीत के बाद 2 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर कब्जा हो गया है. साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट अब 3.800 का है और उसका सेमीफाइनल में पहुंचना तय है. वहीं वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीम ने अभी तक कोई मैच नही खेला है. इन दोनों टीमों के बीच आज मुकाबला होना है.

टी20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल खेलने के लिए करना होगा ये काम

भारतीय टीम (Team India) को अब आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल खेलने के लिए 2 काम करने होंगे. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पहला कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम को अपने अगले दोनों मैचों में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराना होगा. वहीं उम्मीद करना होगा कि साउथ अफ्रीका भी अपने दोनों मैच जीत सके.

वहीं दूसरा समीकरण ये है कि भारतीय टीम अपने दोनों मैच जीते और साउथ अफ्रीका की टीम, आज वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले मैच में जो भी टीम जीतती है, उसे हराने में सफल रहे.

Leave a Reply