Dhurandhar OTT Release in India: भारत में IPL के बाद रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’, हिंसा और गालियों पर नहीं चलेगी कैंची​

Dhurandhar OTT Release in India: रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का इंटरनेशनल ओटीटी रिलीज इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। विदेशों में ये फिल्म 14 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है, वो भी रॉ और अनकट वर्जन में। भारत में ये फिल्म ओटीटी पर जून में आईपीएल के बाद आने वाली है।

Dhurandhar OTT Release in India: भारत में IPL के बाद रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’, हिंसा और गालियों पर नहीं चलेगी कैंची​

जियो के सूत्रों ने इस बात का हिंट दिया है कि फिल्म का भारत में प्रीमियर आईपीएल सीजन खत्म होने के बाद होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म IPL 2026 खत्म होने के बाद जून में जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के इंटरनेशनल वर्जन को थिएटर रिलीज से ज्यादा हिंसक और बिना सेंसर वाला बताया जा रहा है।

सशल मीडिया पर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि OTT कट में कई ऐसे सीन वापस जोड़े गए हैं, जिन्हें थिएटर वर्जन में छोटा कर दिया गया था या हटा दिया गया था।

बताया जा रहा है कि ‘‘ में जसकिरत के हिंसक हमले वाला ओपनिंग सीन, क्लाइमैक्स सीन और लियारी गैंग वॉर के कई एक्शन सीक्वेंस अब पूरी तरह अनकट दिखाए गए हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में गालियों को भी बिना म्यूट किए रखा गया है।

सबसे ज्यादा चर्चा उस विवादित सीन की हो रही है, जिसमें गैंगस्टर उजैर बलोच कटे हुए सिर के साथ फुटबॉल खेलता नजर आता है। थिएटर वर्जन में हटाया गया यह सीन अब नेटफ्लिक्स कट में शामिल बताया जा रहा है। फिल्म के भारत में OTT रिलीज को लेकर फैंस लगातार अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply