कोटक महिंद्रा बैंक ने ग्राहकों को होम लोन की मासिक किस्त को लेकर अधिक निश्चितता देने के मकसद से हाइब्रिड होम लोन पेश किया है. इसके तहत ग्राहक 65 महीने तक अपने होम लोन की ब्याज दर तय रख सकेंगे. बैंक ने रविवार को जारी बयान में कहा कि घर खरीदना किसी परिवार की वित्तीय यात्रा की शुरुआत भर होता है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। शुरुआती वर्षों में परिवारों को घर की साजसज्जा, बच्चों की शिक्षा, बचत और अन्य दैनिक खर्चों के साथ ईएमआई का भी प्रबंधन करना पड़ता है.

बयान के अनुसार, इस योजना के तहत ग्राहक 39, 52 या 65 महीने की निश्चित ब्याज दर अवधि चुन सकते हैं. इस दौरान भारतीय रिजर्व बैंक की रेपो दर में बदलाव होने पर भी उनके लोन की ब्याज दर और ईएमआई में कोई बदलाव नहीं होगा.
बैंक फिलहाल 7.6 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन उपलब्ध करा रहा है. निर्धारित समय पूरा होने के बाद लोन खुदबखुद फ्लोटिंग ब्याज दर व्यवस्था में बदल जाएगा, जो रेपो दर और लोन स्वीकृति के समय तय किए गए अतिरिक्त मार्जिन से जुड़ी होगी. बैंक के अनुसार, एक करोड़ रुपए के होम लोन पर अगर ब्याज दरें हाल के उच्च स्तर तक बढ़ती हैं, तो उधारकर्ता को 3.46 लाख रुपए तक की बचत हो सकती है.
खबर अपडेट हो रही है…



