
मां दुर्गा की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 27 मार्च 2026 को समाप्त होंगी. ये 9 दिन बेहद शुभ और पवित्र माने जाते हैं. भक्तगण 9 दिन व्रत रखते हैं, घटस्थापना और पूजा-अर्चना करते हैं. इस दौरान कुछ जरूरी नियमों का पालन करना जरूरी होता है, तभी व्रत-पूजा का पूरा फल मिलता है. मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होगी. उदाहरण के लिए नवरात्र के दौरान तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. पूजा में गलतियां नहीं करनी चाहिए. अशुभ चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए, न उन्हें घर में लाना चाहिए. वरना मातारानी नाराज हो जाती हैं.
नवरात्र में नहीं खरीदनी चाहिए ये चीजें
नवरात्र के दौरान कुछ चीजों को खरीदना वर्जित माना जाता है. मान्यता है कि नवरात्र में ये चीजें खरीदने का जीवन पर बुरा असर पड़ता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। शनि-राहु जैसे क्रूर ग्रह कष्ट देने लगते हैं. परेशानियां और बाधाएं आती हैं. बीमारियां घेर लेती हैं. जानिए नवरात्र के 9 दिनों में कौन-कौनसी चीजें खरीदने से बचें.
लोहा या लोहे का सामान – ज्योतिष के अनुसार नवरात्र के दौरान लोहा नहीं खरीदना चाहिए. ऐसा करने से कामों में बाधाएं आती हैं. बने-बनाए काम रुकने लगते हैं. आर्थिक तंगी आती है. घर में झगड़े-कलह हो रहे हैं.
नुकीली या धारदार चीजें – नुकीली और धारदार चीजें भी नवरात्र में नहीं खरीदना चाहिए. मान्यता है कि इससे जीवन में नकारात्मकता बढ़ती है. संतान पर कष्ट आ सकता है. आर्थिक समस्याएं घेर लेती हैं. घर में बेवजह झगड़े-कलह होते हैं.
चावल – वैसे तो चावल का उपयोग सभी पूजा-पाठ में होता है, इसे अक्षत कहा जाता है. अक्षत को बहुत शुभ माना जाता है लेकिन मान्यता है कि चैत्र नवरात्र के दौरान चावल खरीदने से बचना चाहिए. इससे घर में बीमारियां बढ़ती हैं. तनाव घेर सकता है. मानसिक शांति नष्ट होती है. अचानक बड़े खर्च सामने आते हैं.
कांच का सामान – कांच का सामान छन से टूट जाता है. इसलिए धनतेरस, अक्षय तृतीया, नवरात्र जैसे शुभ मौकों पर कांच या चीनीमिट्टी के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए. ये घर की बरकत छीन लेते हैं. ऐसे घर में पैसा नहीं टिकता है. मेहनत करने के बाद भी धन नहीं बढ़ता है.
इलेक्ट्रानिक्स सामान – नवरात्र के दौरान इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स खरीदने से भी बचें. इन पर राहु का प्रभाव होता है, जो कि क्रूर ग्रह है. नवरात्र में ये चीजें खरीदने से ग्रह कमजोर होकर अशुभ फल देने लगते हैं. जीवन में अचानक अनहोनी घटनाएं होती हैं. इन 9 दिनों में घर, सोना-चांदी जैसी समृद्धि दायक चीजें ही खरीदें.




