इस खूबसूरत चेहरे की मासूमियत से धोखा मत खा जाना, घिनापे हद देख कांप जायेंगे!


बाड़मेर। राजस्थान के बालोतरा जिले में अवैध संबंधों के चलते एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पति से विवाद के चलते महिला लंबे समय से पीहर में रह रही थी, कुछ दिन पहले ही ससुराल लौटी थी। इस मामले में गिड़ा थाना पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार मृतक महेंद्र कुमार (21) पुत्र पेमाराम, मेघवाल निवासी मलवा गोयलान की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व बागुंडी निवासी अनु देवी के साथ हुई थी। अनु देवी इस विवाह से खुश नहीं थी। शादी के बाद से अधिकतर समय अपने पीहर में ही रह रही थी। इस दौरान उसका संपर्क तिलवाड़ा निवासी शिक्षक अमराराम पुत्र चेनाराम मेघवाल, जो वर्तमान में चिड़िया क्षेत्र में सरकारी विद्यालय में पदस्थापित है, उससे हुआ। हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

एक सप्ताह पहले ही ससुराल आई थी पत्नी
परिजनों के अनुसार अनुदेवी के लगातार पीहर में रहने को लेकर समाज के मौजीज लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने आपसी समझाइश की। इसके करीब एक सप्ताह पहले उसे ससुराल से वापस लेकर गांव आए। ससुराल आने के बाद उसने अपने सास-ससुर के साथ रहने से इनकार किया। जिस पर परिवार के अन्य सदस्य अलग रहने लगे।

मां सुबह उठाने गई तो वारदात का पता चला
शुक्रवार शाम महेंद्र परिवार के साथ भोजन कर अपने कमरे में सोने गया। आरोप है कि रात में अनुदेवी ने फोन कर अपने प्रेमी अमराराम को घर बुलाया। दोनों ने मिलकर सो रहे महेंद्र का गला दबाकर हत्या की। सुबह मां जब महेंद्र को उठाने गई, तब वह अचेत अवस्था में चारपाई पर पड़ा मिला। शरीर ठंडा होने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इस पर गिड़ा पुलिस को सूचना दी गई।

परिजनों ने किया विरोध, नहीं उठाया शव
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इस बीच परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। गिरफ्तारी से पहले पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया।

Leave a Reply