मुंबई इंडियंस पर बोझ बना खूंखार बॉलर? 122 गेंदों से आईपीएल में नहीं लिया विकेट!


IPL 2026 Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है, जो शायद ही कभी नजर आया हो. 13 ट्रॉफी जीतने वाली तीन टीमें अंक तालिका में सबसे नीचे हैं. 5-5 बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस निरंतरता की कमी से जूझ रही है. 3 खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स को पहली जीत की तलाश है. टीमों के साथ-साथ कुछ ऐसा ही दिग्गज खिलाड़ियों के साथ भी हो रहा है. आईपीएल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में एक जसप्रीत बुमराह के लिए यह सीजन अभी तक भूलने वाला रहा है. मुंबई इंडियंस के इस दिग्गज को एक भी विकेट नहीं मिला है.

बुमराह आईपीएल 2026 सीजन में फॉर्म में एक असामान्य गिरावट का सामना कर रहे हैं. वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए हालिया मैच में बुमराह एक बार फिर कोई विकेट लेने में नाकाम रहे. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा. स्टार तेज गेंदबाज को मुंबई का सबसे बड़ा हथियार माना जाता है, लेकिन वह अभी तक किसी विपक्षी बल्लेबाजी लाइनअप में सेंध नहीं लगा पाए.

कितना लंबा है यह विकेटों का सूखा?
हैरानी की बात यह है कि बुमराह ने पिछले आईपीएल सीजन (2025) के आखिरी मैच के बाद से अब तक एक भी विकेट नहीं लिया है. वह अब बिना विकेट लिए लगातार 122 गेंद फेंक चुके हैं, जो उनके आईपीएल करियर का सबसे लंबा विकेट रहित दौर बन गया है.

पिछले 5 आईपीएल मैचों में बुमराह का प्रदर्शन
0/40 (4) बनाम पंजाब किंग्स, अहमदाबाद (आईपीएल 2025)
0/35 (4) बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
0/21 (4) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली
0/32 (3) बनाम राजस्थान रॉयल्स, गुवाहाटी
0/35 (4) बनाम आरसीबी, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

क्या बुमराह का कंट्रोल अब भी बरकरार है?
विकेट न मिलने के बावजूद बुमराह का गेंद पर नियंत्रण अब भी काफी मजबूत नजर आ रहा है. अधिकांश मैचों में यह भारतीय स्टार अपनी इकोनॉमी रेट को 10 के नीचे रखने में सफल रहा है, जिससे विकेट न मिलने की स्थिति में भी वे विपक्षी बल्लेबाजों पर लगाम कस रहे हैं. पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुमराह के विकेटों के सूखे को लेकर हो रही आलोचना पर अपनी राय दी है. उन्होंने बुमराह का बचाव किया है.

विकेट से ज्यादा क्या जरूरी है?
सोशल मीडिया पर अश्विन ने कहा कि केवल विकेटों की संख्या पर ध्यान केंद्रित करना बुमराह के वास्तविक प्रभाव को गलत तरीके से पेश करना है. उन्होंने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि बुमराह के लिए विकेटों की कमी का नैरेटिव टीम के उद्देश्य को नुकसान पहुंचा सकता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि वानखेड़े जैसे मैदानों पर सटीक यॉर्कर डालना और रनों के लिए विपक्षी टीम का दम घोंटना, विकेट लेने की कोशिश करने से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है.

जहीर खान की क्या सलाह है?
दूसरी ओर, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने बुमराह को सलाह दी है कि उन्हें रक्षात्मक होने के बजाय विकेट लेने के लिए अधिक आक्रामक होना चाहिए. जहीर ने बताया कि विकेटों की कमी इसलिए भी हो सकती है क्योंकि बल्लेबाज उनके खिलाफ बेहद सतर्क होकर खेल रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि रन रोकने से ज्यादा विकेट लेना टीम के लिए फायदेमंद होगा.

Leave a Reply