‘दृश्यम’ जैसा कांड, घर में पति की लाश दफनाकर लगवा दी टाइल्स, पत्नी की यूं खुली पत्नी की पोल!

महाराष्ट्र के नालासोपारा में पुलिस को बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की ब्लॉक बस्टर फिल्म दृश्यम जैसे सीन का सामना करना पड़ा। यहां हत्या के 15 दिन बाद शव की तलाश में एक मकान के अंदर खुदाई कराई गई।

nalasopara murder case- India TV Hindi

महाराष्ट्र के नालासोपारा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड की मदद से अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव को घर में ही दफना दिया। यह चौंकाने वाली वारदात नालासोपारा पूर्व के गंगड़ीपाड़ा इलाके में स्थित साई वेल्फेयर सोसायटी के एक चॉल की है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हत्या के बाद, महिला ने अपने देवर से ही उस जगह पर टाइल्स लगवाकर शव को छिपा दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

मृतक शख्स का नाम विजय चौहान है। हत्या की आरोपी महिला का नाम गुड़िया चमन चौहान और उसके प्रेमी का नाम मोनू विश्वकर्मा बताया गया है। इस दंपती का एक 8 साल का बेटा भी है।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि मृतक विजय की पत्नी गुड़िया का मोनू से अफेयर चल रहा था। विजय, उनके रिश्ते में रुकावट बन रहा था, इसलिए दोनों ने मिलकर प्लान बनाया और बेरहमी से विजय की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने वारदात को छुपाने के लिए लाश को घर में ही गाड़ दिया। हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए महिला ने अपने देवर से उस जगह पर टाइल्स लगवाई, ताकि वे किसी की नजरों में न आए।

जमीन की खुदाई कर शव बरामद

वहीं, इस घटना के बाद जब परिवार वालों ने विजय के बारे में पूछा तो गुड़िया ने अपने पति के बारे में उन्हें लगातार गुमराह किया। कई दिन गुजर जाने के बाद परिवार के लोगों ने विजय के घर का दरवाजा तोड़ा तो उन्हें घर से बदबू आने लगी। इसके बाद उन्होंने जमीन की खुदाई की तो विजय का शव बरामद किया गया।

मोबाइल में संदिग्ध मैसेज मिलने के बाद हुआ शक 

यह घटना करीब 15 दिन पहले घटी थी लेकिन दो दिन पहले महिला के मोबाइल में कुछ संदिग्ध मैसेज मिलने के बाद पुलिस को शक हुआ। पूछताछ के दौरान इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आरोपी महिला और उसका प्रेमी फरार है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की उम्मीद है।

Leave a Reply