बदनामी के डर से मां-भाई बने कातिल, रेप पीड़िता को खेत में ले जाकर मार डाला!

फतेहपुर में समाज में बदनामी होने पर एक मां और भाई ने मिलकर दुष्कर्म पीड़िता की खेत में ले जाकर हत्या कर दी। इसके बाद वारदात को आत्महत्या का रूप दे घर भाग आए। मामले का खुलासा करते हुए सोमवार को पुलिस ने मां और भाई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गाजीपुर थाने क्षेत्र में समाज में बदनामी होने पर एक मां और भाई ने मिलकर दुष्कर्म पीड़िता की खेत में ले जाकर हत्या कर दी। इसके बाद वारदात को आत्महत्या का रूप दे घर भाग आए। मामले का खुलासा करते हुए सोमवार को पुलिस ने मां और भाई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि गाजीपुर के एक गांव के बाहर दो मार्च को खेतों में 19 वर्षीय युवती का शव पड़ा मिला था। युवती के पूरे शरीर पर जहरीला पाउडर डला था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पास में ही पानी की खाली बोतल और जहर की खाली पुड़िया पड़ी थी। युवती दुष्कर्म पीड़िता थी और दो मार्च को ही उसके कोर्ट में बयान होने थे। उसने गांव के ही सुनील पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया था। घटनास्थल के हालात और पीड़िता के मां के बयानों से शक पैदा हुआ कि युवती ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। मां इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहती थी। इस पर पुलिस का शक और गहराया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि वारदात की रात मां और भाई के बीच फोन पर कई बार बातचीत हुई थी। यही नहीं मोबाइल लोकेशन भी उनकी घटनास्थल पर भी। इस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो मां ने वारदात कबूल कर ली। पुलिस के मुताबिक मां ने बताया कि बेटी के दूसरे समुदाय के युवकों के साथ संबंध थे। इससे समाज में बदनामी हो रही थी। इसलिए बेटे के साथ मिलकर बेटी की हत्या कर दी। जाफरगंज सीओ ब्रजमोहन राय ने बताया कि मां और भाई को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली। मां-बेटे को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

भाई ने पकड़ा और मां ने पिला दिया जहर

जिस मां को बेटी की हिम्मत बनना चाहिए था, वही समाज की बदनामी के डर से अपनी ही कोख से जन्मी गुड़िया के लिए कातिल बन गई। पुलिस पूछताछ में मां ने ममता का गला घोटने की सिलसिलेवार कहानी बता डाली। मां ने पुलिस को बताया कि पहले से तय साजिश के अनुसार वह एक मार्च की रात बेटी को लेकर गांव के बाहर खेतों पर पहुंची। बेटा वहां पहले से मौजूद था। उसके पास जहर की पुड़िया और पानी की बोतल थी। बेटी जब तक कुछ समझ पाती भाई ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसे खेतों में गिरा कर हाथ-पैर पकड़े और फिर मैंने पानी की बोतल में जहर मिलाकर उसे पिला दिया। इस दौरान बेटी बचने के लिए छटपटाती रही। थोड़ी देर बाद ही उसके हाथ पैर ठंडे पड़ गए। जहर मिलाते समय ही युवती के शरीर पर पाउडर गिर गया था।

युवती ने 25 फरवरी को थी जान देने की कोशिश

युवती ने 25 फरवरी को रेलवे ट्रैक पर जान देने की कोशिश की थी। आरपीएफ जवानों ने युवती को देख बचा लिया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां युवती ने सुनील पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा था। दो मार्च को युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी।

Leave a Reply