दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या से बवाल, लोगों ने फूंक दी कार; जमकर कर रहे हंगामा!

दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या से बवाल, लोगों ने फूंक दी कार; जमकर कर रहे हंगामा

दिल्ली के उत्तम नगर में बजरंग दल से जुड़े तरुण नाम के युवक की हत्या से लोगों में आक्रोश है. शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर के बाहर खड़ी एक कार को आग के हवाले कर दिया. बीती रात इसी जगह पर तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी. उन्हीं में से एक कार में आग लगाई गई. लोगों के आक्रोश को देखते हुए इलाके में भारी सांख्य में पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर लोग हंगामा कर रहे हैं.

बता दें कि उत्तम नगर में होली के दिन एक सात साल की बच्ची के हाथ से पानी से भरा गुब्बारा छूटकर दूसरे समुदाय की महिला के ऊपर गिर गया था. इसके बाद दूसरे समुदाय के कई लोगों ने इकट्ठा होकर मारपीट शुरू कर दी, जिसमें 27 साल के तरुण की मौत हो गई. उत्तम नगर के जेजे कॉलोनी के ए ब्लॉक में तरुण का परिवार रहता है.

परिवार वालों ने गलती भी मानी

परिवार वालों के मुताबिक, होली की शाम को 7 साल की लड़की अपने घर के ऊपर बालकनी में हाथ में गुब्बारा लेकर खड़ी थी, जिसमें पानी भरा था. अचानक गुब्बारा हाथ से छूटकर बालकनी से नीचे गिर गया, जो नीचे खड़ी दूसरे समुदाय की महिला के ऊपर जा लगा. इस पर महिला ने लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया. बच्ची और उसके परिवार वालों ने माफी भी मांगी. परिवार ने कहा कि बच्ची ने जानबूझकर नहीं मारा, बल्कि गलती से हाथ से गुब्बारा गिर गया.

मारपीट और पत्थरबाजी की गई

इसी बीच रात करीब 11:00 बजे तरुण कहीं से लौटकर अपने घर आ रहा था तो गली में उस वक्त मारपीट चल रही थी. दरअसल, दूसरे समुदाय की महिला के परिवार के तमाम लोग इकट्ठे हो गए थे. आरोप है कि लाठी-डंडों से तरुण के परिवार की पिटाई और पत्थरबाजी की गई. आसपास के घरों के कांच भी इस पत्थरबाजी में टूट गए.

बजरंग दल से जुड़ा था तरुण

आरोप है कि तरुण की दूसरे समुदाय के लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी. बाद में घायल हालत में तरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बताया जा रहा कि तरुण बजरंग दल से भी जुड़ा था, जिसके बाद अस्पताल में तरुण के परिवार ने जमकर हंगामा किया.

लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या की

अलग-अलग समुदाय में मारपीट की इस घटना में हत्या के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई, जिसके कारण भारी पुलिस बल को तैनात किया गया. परिवार का आरोप है कि तरुण बेकसूर था. दूसरे समुदाय के लोगों ने महज मामूली सी गलती पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी.

Leave a Reply