Nagpur RPF Ganja Seizure: नागपुर दक्षिणपूर्वमध्य रेलवे नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन नार्कोस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन 22974 पूर्णागांधीधाम एक्सप्रेस में 42.86 लाख रुपये मूल्य का 85.720 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस मामले में ओडिशा के गंजाम जिले के निवासी 2 अंतरराज्यीय तस्करों नरहरी बेहेरा और कांटी चंदन डोरा को गिरफ्तार किया गया।

नागपुर RPF का ऑपरेशन नार्कोस: गांधीधाम एक्सप्रेस से 42.86 लाख का गांजा जब्त, ओडिशा के 2 तस्कर गिरफ्तार​
नागपुर RPF का ऑपरेशन नार्कोस: गांधीधाम एक्सप्रेस से 42.86 लाख का गांजा जब्त, ओडिशा के 2 तस्कर गिरफ्तार​

ट्रेन में संदिग्ध बैगों के साथ मिले दो युवक, आरपीएफ ने हिरासत में लिया

जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर नागपुर मंडल के तहत गोंदिया एवं की स्पेशल टीम ने एनडीपीएस ड्राइव के दौरान उक्त ट्रेन बी4 कोच में 2 व्यक्तियों को 4 ट्रॉली बैग और 2 पिट्ठ बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में पाया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान नरहरी बेहेरा और कांटी चंदन डोरा के रूप में बताई। दोनों ओडिशा के गंजाम जिले के कांसामारी गांव के निवासी हैं।

पूछताछ में नहीं दे सके संतोषजनक जवाब

दोनों के पास इतना अधिक लगेज होने पर संदेह के आधार पर पूछताछ की गई लेकिन वे सतोषजनक जवाब नहीं दे सके, संदेह बढ़ने पर पूरे सामान की तलाशी ली तो आरपीएफ टीमों के आंखें भी खुली रही गई। सभी बैग में भारी मात्रा में पैकेटबंद रूप से गांजा था।

आरोपियों के पास से कुल 85.720 किलोग्राम किया गया जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 42,86,000 रुपये आंकी गई। तुरंत ही दोनों यात्रियों को अरेस्ट कर सारा माल जब्त कर लिया गया। आगे की कार्यवाही के लिए मामला लोहमार्ग पुलिस इतवारी के सुपुर्द कर दिया गया।