
Usman Tariq: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में 15 फरवरी को मैच हुआ. भारतीय टीम (Team India) ने इस मैच को 61 रनों से अपने नाम किया. भारतीय टीम की जीत के बाद अब नामीबिया के खिलाफ मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला मैच बन चूका था.
पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) को अगर सुपर 8 में जगह बनानी थी, तो उसे हर हाल में अपना अंतिम मैच आज जीतना हथा, जिसे पाकिस्तान ने बड़े अंतर से जीता. पाकिस्तान ने सुपर 8 के ग्रुप 2 में जगह पक्की कर ली है.
इस मैच की पूर्व संध्या पर पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक ने भारत को खुली चुनौती दी है, उस्मान तारिक का मानना है कि उनकी टीम फाइनल तक जाएगी और इस दौरान कोई भी टीम आती है, तो वो उसे हराने का मद्दा रखते हैं.
Usman Tariq ने फिर दिया भारत के खिलाफ बयान
उस्मान तारिक ने भारत को खुली चुनौती देते हुए एक बार फिर कहा है कि
“हमने अपनी गलतियों पर काम किया है. जब आप गलती करते हो और उसे सुधारते नहीं हो तो फिर टीम को उठाना बेहद मुश्किल हो जाता है. हमने ये प्लान किया है कि हम अगली बार इस तरह की गलतियां नहीं करेंगे. हम फैंस की उदासी को महसूस कर सकते हैं क्योंकि पूरे देश ने मैच देखा. लेकिन अगर हमें अगली बार भारत के खिलाफ खेलने का मौका मिला तो हम अच्छा करेंगे.”
Usman Tariq ने भारत के खिलाफ किया था पाकिस्तान को निराश
भारत के खिलाफ मैच से पहले उस्मान तारिक (Usman Tariq) की काफी चर्चा थी, लेकिन उस्मान का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उस्मान तारिक ने भारत के खिलाफ 4 ओवर गेंदबाजी की, इस दौरान उन्होंने 24 रन खर्च किया और उन्हें सिर्फ 1 विकेट मिला था. हालांकि पाकिस्तान के इस गेंदबाज ने आज नामीबिया के खिलाफ बेहद शानदार प्रदर्शन किया.
नामीबिया के खिलाफ उस्मान तारिक ने 3.3 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया और यही पाकिस्तान के जीत की वजह रही, इसके अलावा पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने शतक लगाया, जबकि शादाब खान ने 4 ओवरों में 19 रन देकर 3 विकेट झटका.



