एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक पर सगे भाइयों ने किया था जानलेवा हमला, जांच में सामने आया मुस्लिम आर्मी और पाकिस्तानी लिंक!..

Youtuber Salim Vastik Attack Case: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जीशान कट्टरपंथी संगठन मुस्लिम आर्मी मेहदी मॉडरेटर से जुड़ा था। साथ ही वो मजहबी संगठन से भी प्रभावित था। वहीं, वो टेलिग्राम पर एक कट्टरपंथी ग्रुप से भी जुड़ा था। इस ग्रुप में 18,200 मेंबर हैं।

Ex-Muslim YouTuber Saleem Wastik stabbed in ghaziabad home

एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक को चाकू मारने वाले हमलावरों में से एक रविवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारा गया। शुक्रवार सुबह गाजियाबाद के लोनी में सलीम वास्तिक के घर में दो लोग घुसे और उनकी गर्दन और पेट में चाकू घोंपकर भाग गए।

दोनों हमलावर सलीम के सगे भाई

यूपी पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में से एक जीशान को फायरिंग के दौरान दो गोलियां लगीं। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जीशान अमरोहा का रहने वाला था। इस्लाम रिलीजन छोड़ चुके सलीम खुद को एक्स मुस्लिम बताते थे और सोशलमीडिया पर इस्लाम के बारे में आलोचनात्मक कंटेंट बनाते थे।

सलीम पर अटैक करने वाले दोनों हमलावर सगे भाई हैं। हमले वाले दिन उन्होंने सलीम का गला काटने की कोशिश की थी। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार हमले में जीशान का साथ देने वाले उसके भाई गुलफाम की तलाश फिलहाल जारी है।

मुस्लिम आर्मी और पाकिस्तानी लिंक

हिन्दुस्तान अखबार की रिपोर्ट के अनुसार जीशान अमरोहा के सैदनगली गांव का रहने वाला था। फिलहाल वो अपने भाई गुलफाम के साथ खोड़ा में किराए के घर में रहकर बढ़ई मिस्त्री का काम करता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जीशान कट्टरपंथी संगठन मुस्लिम आर्मी मेहदी मॉडरेटर से जुड़ा था। साथ ही वो मजहबी संगठन से भी प्रभावित था। वहीं, वो टेलिग्राम पर एक कट्टरपंथी ग्रुप से भी जुड़ा था। इस ग्रुप में 18,200 मेंबर हैं।

बकौल पुलिस उसने हमला भी पाकिस्तानी यूट्यूबर की अपील पर ही की थी। साथ ही हमले का फोटो ग्रुप में शेयर कर लिखा था कि सलीम को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, वीडियो चाहिए?

सलीम पर हलमे की घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य की बीजेपी सरकार ने आरोपियों पर 1 लाख के इनाम की घोषणा की थी। दो आरोपियों तक पुलिस पहुंच चुकी है। अब फरार गुल्फाम की तलाश है। गौरतलब है कि मशहूर यूट्यूबर सलीम वास्तिक, जो पहले मुस्लिम थे और टीवी शो में अपनी पहचान के लिए जाने जाते हैं, पर शुक्रवार सुबह अशोक विहार कॉलोनी में हमला हुआ, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

‘सलीम वास्तिक 0007’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाले सलीम गाजियाबाद के लोनी के ही रहने वाले हैं। उन्होंने एक आम मुस्लिम बच्चे की तरह आजाद स्कूल से दीनी तालीम भी हासिल की। हालांकि, वे चर्चा में तब आए जब उन्होंने इस्लाम धर्म को छोड़ने एलान किया और खुद को ‘एक्स मुस्लिम’ (Ex-Muslim) घोषित कर दिया।

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply