फतह और खैबर शिकन लेकर बैठे हैं, आइए तो जरा…ट्रंप की सभ्यता खत्म वाली धमकी पर ईरान का पलटवार

ट्रंप की चेतावनी के तुरंत बाद, ईरान ने जवाबी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वह नए लॉन्च प्लेटफॉर्मों से हमले करने में जरा भी संकोच नहीं करेगा। ईरान ने यह भी कहा कि ट्रंप की हालिया धमकियों के बाद सभी राजनयिक और अप्रत्यक्ष वार्ताएं ठप कर दी गई हैं। ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि हम अपने हमले डबल करेंगे। आईआरजीसी एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर ने एक संदेश में कहा हम फतह और खैबर शेकान मिसाइलों के लिए नए प्रक्षेपण प्लेटफार्मों के साथ अपने हमले दोगुने करेंगे। ईरान के विशिष्ट गार्ड, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की समय सीमा से पहले तेहरान की ऊर्जा संपत्तियों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमले तेज करने वाले अमेरिका को चेतावनी देते हुए युद्ध को मध्य पूर्व से आगे ले जाने की धमकी दी है।

आईआरजीसी ने अपने नवीनतम संदेश में कहा कि यदि अमेरिकी आतंकवादी सेना लाल रेखा पार करती है, तो हमारी प्रतिक्रिया इस क्षेत्र से परे होगी। हमने गैर-नागरिक ठिकानों पर हमला नहीं किया है और न ही करेंगे; हालांकि, हम नागरिक सुविधाओं पर घृणित हमलों का जवाब देने में संकोच नहीं करेंगे। यह चेतावनी तब आई जब ईरान में हवाई हमलों में दो पुल और एक रेलवे स्टेशन को निशाना बनाया गया, और ईरानी अधिकारियों ने युवाओं से बिजली संयंत्रों की रक्षा के लिए मानव श्रृंखला बनाने का आग्रह किया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ट्रंप ने पहले भी समय सीमा बढ़ाई थी, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि वाशिंगटन में रात 8 बजे तक की समय सीमा अंतिम है, और दोनों पक्षों की बयानबाजी चरम पर पहुंच गई, जिससे ईरानी लोग चिंतित हो गए।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अब हमने ईरान में सत्ता बदल दी है। अब वहां पहले की तुलना में स्मार्ट और कम कट्टरपंथी लोग हैं। किसे पता कि कुछ क्रांतिकारी कदम उठा लिया जाए? हमें आज रात पता चल जाएगा। यह दुनिया के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण पल हो सकता है। 47 साल की उगाही, भ्रष्टाचार और मौत का तांडव आखिरकार खत्म होगा। ईश्वर महान है. ईरानी जनता पर कृपया बनाए रखे। बता दें कि ट्रंप का यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब एक दिन पहले ही ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईरान में फंसे अमेरिकी एयरमैन के रेस्क्यू ऑपरेशन की डिटेल जानकारी दी थी। 

Leave a Reply