
Ujjain Crime News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में इंदौर की एक महिला ने अपने सोशल मीडिया दोस्त और उसके साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने वाले युवक ने उसे मिलने के लिए उज्जैन बुलाया था। इसके बाद कार में उसके साथ जबरन यौन उत्पीड़न किया गया। पीड़िता ने एक वीडियो जारी कर अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर मिलने पहुंची उज्जैन
पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान कुछ महीने पहले उज्जैन निवासी चक्रेश जैन से इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों पहले भी मिल चुके थे। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। सोमवार, 26 अक्टूबर को महिला उससे मिलने इंदौर से बस के जरिए उज्जैन पहुंची थी। मेघदूत होटल के पास चक्रेश कार लेकर उससे मिला। दोनों घूमने निकले और कॉफी पी। इसी दौरान कार में आरोपी का एक अन्य साथी भी आ गया। महिला का आरोप है कि इसके बाद उसके साथ जबरन यौन उत्पीड़न और मारपीट की गई।
महिला ने लगाए गंभीर आरोप, वीडियो में दिखाए चोट के निशान
पीड़िता ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाए और आपत्तिजनक यौन हरकतें कीं। उसने निजी अंग में प्लास्टिक की वस्तु डालकर चोट पहुंचाने का भी आरोप लगाया है।
महिला ने वीडियो में शरीर पर चोट के निशान दिखाए और बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। उसके मुताबिक घटना के बाद उसे इंदौर में छोड़ दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने अपने मुंहबोले भाई को फोन करके घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों उज्जैन के नानाखेड़ा थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की।
महिला ने पांच लोगों पर आरोप लगाया, पुलिस ने दो पर केस दर्ज किया
उज्जैन की सीएसपी श्वेता गुप्ता के मुताबिक महिला अपनी मर्जी से युवक से मिलने उज्जैन आई थी। पुलिस का कहना है कि महिला ने वीडियो में चार से पांच लोगों पर आरोप लगाए हैं जबकि उसके लिखित आवेदन के आधार पर फिलहाल दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में उसके निजी अंगों पर चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस अब महिला के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और दूसरे सबूतों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।



