हाइवे पर ट्रक और ट्रेलर की भीषण टक्करः दूर-दूर तक फैली आग ही आग-दहला पूरा इलाका!!


दुमका। दुमका रेलवे स्टेशन के निकट रिंग रोड स्थित एएन कॉलेज मोड़ पर बुधवार की शाम गैस लाइटर से लदे एक ट्रक को पीछे से चिप्स लदे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद गैस से लदा वाहन कुछ दूर जाकर धू-धू कर जलने लगा। आग से निकली लपटों ने चिप्स लदे ट्रेलर को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके अलावा एक अन्य खाली ट्रेलर और एक हाइवा में भी आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चारों वाहन जलकर खाक हो गए। इस घटना में ट्रेलर के उपचालक की आग में झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलसे लोगों को इलाज के लिए टोटो से फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया है।

बिहार के बांका का रहने वाला था खलासी जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वाला खलासी उमेश कुमार बिहार के बांगा का रहने वाला था। वह बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र के दोना पाथर का रहने वाला था। घायल संतोष कुमार बांका के बेलहर का रहने वाला है। दोनों ड्राइवर खलासी चिप्स लोड ट्रक पर सवार थे। बेहतर इलाज के लिए संतोष को बंगाल के सिउड़ी रेफर किया गया है। लगातार विस्फोट से इलाके में दहशत घटना में घायल दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और वे फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। इधर, लाइटर गैस लदे वाहन से लगातार हो रहे विस्फोटों के कारण आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

आग काबू करने में दमकल कर्मियों के छूटे पसीने आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दो दमकल वाहन भेजे गए और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने तीन वाहनों में लगी आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है, लेकिन गैस से लदे वाहन में लगी आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कहां से कहां जा रहा था ट्रक, जांच में जुटी पुलिस घटना स्थल पर दुमका के एसडीओ कौशल कुमार एवं डीटीओ समेत कई पदाधिकारी और पुलिस टीम मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। खबर भेजे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। यह भी पता नहीं चला है कि लाइटर गैस लोड ट्रक कहां से कहां जा रहा था। पुलिस पता लगा रही है।

सिगरेट लाइटर में होता ब्यूेन गैस का इस्तेमाल जानकारी के अनुसार ट्रक में सिगरेट लाइटर में इस्तेमाल होने वाला गैस लोड था। इसका रासायनिक नाम ब्यूटेन (Butane) है। ब्यूटेन एक ज्वलनशील हाइड्रोकार्बन गैस है, जो दबाव में तरल रूप में रखी जाती है और बाहर निकलते ही गैस बनकर आसानी से जलती है। इसका उपयोग सिगरेट लाइटर, पोर्टेबल गैस स्टोव आदि में किया जाता है।

Leave a Reply