मेडल नहीं, कंडोम के लिए मारामारी! खिलाड़ियों ने 3 दिन में यूज कर लिए 10 हजार निरोध!

मेडल नहीं, कंडोम के लिए मारामारी! खिलाड़ियों ने 3 दिन में यूज कर लिए 10 हजार निरोध!

Condom Shortage in Milan Winter Olympics 2026 News: दुनिया में होने वाली बड़ी-बड़ी खेल प्रतियोगिताओं का क्या सेक्स से भी कोई संबंध हो सकता है? यह सवाल अगर कभी-कभार आपके मन में आया हो तो आज इसका जवाब भी जान लीजिए. इस सवाल का उत्तर हां है. इटली के मिलान-कोर्टिना में हो रहे विंटर ओलंपिक्स 2026 में इससे जुड़ा मजेदार किस्सा सामने आया है. खिलाड़ियों के ठहरने के लिए बनाए गए गेम्स विलेज में रखे गई कंडोम की सप्लाई महज 3 दिन में ही खत्म हो गई. यानी मेडलों का तो पता नहीं, लेकिन खिलाड़ियों ने कंडोम इतने ज्यादा यूज कर लिए कि उनका टोटा पड़ गया.

3 दिन में 10 हजार कंडोम कर लिए यूज

डेली मेल यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, मिलान में बनाए गए गेम्स विलेज में खिलाड़ियों के ठहरने के लिए 14 सौ बेड्स की व्यवस्था की गई है. वहां पर खिलाड़ियों को हेल्थ के प्रति जागरूक करने के लिए ‘स्वास्थ्य पहले: रोकथाम और समझदारी’ के बैनर भी लगाए गए हैं.

आयोजकों ने गेम्स विलेज में शुरुआत में 10 हजार कंडोम रखे थे. यानी कि हर खिलाड़ी रोजाना 2-2 कंडोम यूज कर सकता था. लेकिन खिलाड़ियों ने कंडोम का इतना ज्यादा और तेजी से इस्तेमाल किया कि 3 दिन में ही सब खत्म हो गए.

नए कंडोम न मिलने से खिलाड़ी परेशान

रिपोर्ट के मुताबिक, एक एथलीट ने इटालियन अखबार La Stampa को बताया, ‘सप्लाई तीन दिन में ही खत्म हो गई. आयोजकों का कहना है कि जल्द ही कंडोम की नई सप्लाई आएगी. लेकिन वो कब आएगी, कुछ पता नहीं है.’

मजे की बात ये है कि गेम्स विलेज में खिलाड़ियों को सेक्स करने के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं की गई है. इसके बावजूद प्लेयर्स ने अपने हिसाब से जगह ढूंढ ली. रिपोर्ट के मुताबिक, वहां पर एक ‘शूज-ऑफ रिलैक्सेशन रूम’ बनाया गया है. उस रूम में मंदी रोशनी और हल्का संगीत बजता रहता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कहा जा रहा है कि खिलाड़ियों ने खुद को रिलेक्स करने के लिए इस रूम का कुछ ज्यादा ही इस्तेमाल कर लिया.

प्राइवेसी के लिए कनाडाई टीम पहुंची होटल

हैरत की बात ये है कि गेम्स विलेज में यौन संबंधों की बहार के बावजूद कनाडा की टीम को यहां की सुविधाएं पसंद नहीं आई हैं. वह ज्यादा प्राइवेसी की चाहत में गेम्स विलेज छोड़कर फाइव स्टार में शिफ्ट हो गई. जिससे रिलेक्स होने में कोई रुकावट न आए. वहीं गेम्स विलेज के आयोजक कंडोम की ज्यादा सप्लाई लाने के जुगाड़ में लगे हैं. जिससे बर्फीले मौसम में जोश कम न हो.

बताते चलें कि ओलंपिक गांवों में मुफ्त कंडोम वितरण की व्यवस्था लंबे समय से चली आ रही है. इसका मकसद खिलाड़ियों में सुरक्षित सेक्स और यौन स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है. इसी परंपरा के तहत पेरिस 2024 समर ओलंपिक्स में खिलाड़ियों को 3 लाख कंडोम बांटे गए थे.

Leave a Reply